{"_id":"5ba2bbb4867a557eac5284bc","slug":"153739152118-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला-शिमला हाईवे जाम करने वालों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूला-शिमला हाईवे जाम करने वालों पर केस दर्ज
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला-शिमला हाईवे जाम करने वालों पर केस दर्ज
- पुलिस फोटो के जरिए पहचान कर गिरफ्तारी में जुटी
- विकास हत्याकांड में करीब दो सौ अज्ञात लोगों ने लगाया था जाम
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पंचकूला-शिमला नेशनल हाईवे पर शव रखकर जाम लगाने के मामले में सेक्टर-5 थाना पुलिस ने करीब दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस जाम लगाने वालों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करने का सभी को अधिकार है, लेकिन सरकारी संपत्ति या आम लोगों को नुकसान पहुंचाना अपराध के दायरे में आता है।
गौरतलब है कि गांव रैली निवासी विकास पुत्र बनवारी लाल की हत्या सोमवार को सेक्टर-सात स्कूल के गेट पर चाकू मारकर की गई थी। पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया था। अस्पताल से शव ले जाने के बाद परिजनों ने अपने रिश्तेदारों व गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर नेशनल हाईवे-22 पर शव रखकर जाम लगा दिया था। वह आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उन्हें फांसी देने की मांग कर रहे थे। हालांकि जाम की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी थी।
करीब दो घंटे हाईवे जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई थी, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस मामले में सेक्टर-5 थाना पुलिस ने करीब दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लोगों ने हाईवे जाम सेक्टर-12 व 12 ए के सामने चौक पर किया था।