फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   कर्नल की 14 वर्षीय बेटी ने फंदा लगाकर जान दी

कर्नल की 14 वर्षीय बेटी ने फंदा लगाकर जान दी

Thu, 20 Sep 2018 02:42 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
कर्नल की 14 वर्षीय बेटी ने फंदा लगाकर जान दी
कर्नल की 14 वर्षीय बेटी ने फटकार से दुखी होकर फंदा लगाया, मौत
विज्ञापन


- पिता की डांट से दुखी होकर नाबालिग युवती ने उठाया कदम
- चुन्नी का फंदा बनाकर कमरे की कुंडी से लटक कर किया सुसाइड
- सीन ऑफ क्राइम की टीम को मृतका के कमरे से मिला सुसाइड नोट
- अमरावती एंक्लेव के मकान नंबर 285 की घटना

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। कर्नल की 14 वर्षीय बेटी रिया ने पिता की डांट से दुखी होकर मंगलवार देर रात सुसाइड कर लिया। रिया ने चुन्नी का फंदा बनाकर कमरे में पंखे के हुक से लटक कर जान दी है। रिया ने सुसाइड उस समय किया जब पिता सचित किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब वह लौटकर आए तो उन्होंने रिया को आवाज लगाई, लेकिन जब रिस्पांस नहीं मिला तो वह उसके कमरे के दरवाजे पर गए। जहां से उन्होंने कई बार दरवाजे को खटखटाया और आवाज लगाई लेकिन दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजे को तोड़ा। जब वह पुलिस के साथ अंदर गए तो पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद पुलिस ने घटना की सूचना सीन ऑफ क्राइम की टीम को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो उन्हें एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने कर्नल सचित के बयान कलमबद्ध करने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कर्नल सचित कालका आर्मी एरिया में ही पोस्टेड हैं और वह अमरावती एंक्लेव स्थित मकान नंबर-285 में रहते हैं। मृतका के पिता सचित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके दो बच्चे हैं। बेटा 10वीं में पढ़ता है, जबकि रिया उससे छोटी थी। उन्होंने बताया कि उनका पत्नी के साथ तलाक को लेकर कोर्ट में केस विचाराधीन है। इसके चलते वह दोनों अलग-अलग रहते हैं। उनका बेटा पत्नी के पास रहता है, जबकि बेटी रिया उसी के साथ रहती थी। सचित ने बताया कि मंगलवार को वह उसकी बहन और रिश्तेदार घर पर मौजूद थे, जो विदेश जाने का प्रोग्राम बना रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे उसकी रिया पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में चली गई। सचित ने बताया कि इसके बाद वह पंचकूला अपने किसी काम से चले गए थे। जब वह शाम करीब साढ़े सात बजे वापस आए तो उन्होंने रिया को आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। जब वह रिया को बुलाने उसके पास गए तो देेखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। बार-बार आवाज देने के बाद भी जब रिया ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि रिया ने चुन्नी का फंदा लगा कर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया तो उन्हें एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर सचित के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि रिया ने अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत का कारण पिता से तंग होना बताया गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मृतका के पिता जो एक आर्मी में कर्नल हैं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed