{"_id":"5b9c200b867a557f6917f140","slug":"153695845811-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल आईटीबीपी के जवान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल आईटीबीपी के जवान की मौत
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल आईटीबीपी के जवान की मौत
परिजनों की शिकायत पर एनएचएआई के खिलाफ केस दर्ज
- सड़क निर्माण के लिए खोदा गया था गड्ढा, नहीं लगा था चेतावनी बोर्ड
- पांच अगस्त को हुई थी घटना, देररात इलाज के दौरान दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। एनएचएआई की लापरवाही के चलते एक आईटीबीपी के जवान की जान चली गई। परिजनों की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने एनएचएआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक जवान की पहचान नरेंद्र कुमार निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। घटना पांच अगस्त को उस समय हुई थी जब नरेंद्र ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने बैरक को लौट रहा था।
सेक्टर-26 स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में कार्यरत नरेंद्र कुमार के परिजनों ने सड़क निर्माण कार्य कर रही एनएचएआई के खिलाफ चंडीमंदिर थाने लापरवाही का मामला दर्ज करवाया हैं। जिला मुंडावर अलवर राजस्थान निवासी आईटीबीपी जवान के भाई देवेंद्र ने चंडीमंदिर थाने में दी शिकायत में बताया कि पांच अगस्त देर रात उसका छोटा भाई नरेंद्र कुमार ड्यूटी खत्म करके बाइक से बैरक में जा रहा था। वह सड़क निर्माण के लिए खोदे गए खड़े में गिरकर घायल हो गया था। सड़क निर्माण कार्य कर रही एनएचएआई ने गड्ढे खोदने के बाद उसके आसपास कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया था और न ही रास्ता बंद किया था। देवेंद्र के अनुसार गड्ढे में गिरने से उसके भाई को गंभीर चोटें लगी थी, जिसके कारण उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।