फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   आज्ञात चोरों के हौसले बुलंद ,एक ही रात में एक ही कालोनी के चार घरों में दिया चोरी की वारदात को अंजाम

आज्ञात चोरों के हौसले बुलंद ,एक ही रात में एक ही कालोनी के चार घरों में दिया चोरी की वारदात को अंजाम

Sun, 02 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
आज्ञात चोरों के हौसले बुलंद ,एक ही रात में एक ही कालोनी के चार घरों में दिया चोरी की वारदात को अंजाम
एक रात में एक ही कालोनी के चार घरों में हुई चोरी
विज्ञापन


- सुभाष नगर पॉवर हाउस कालोनी में एक के बाद एक घर में हुई चोरी
- मकान नंबर-7, 9, 48, 58 में दिया चोरी की वारदात को अंजाम

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। सुभाष नगर पॉवर हाउस कालोनी में एक रात में चार घरों के ताले तोड़ अज्ञात चोरों ने नगदी समेत गहनों पर भी हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए। पहली चोरी मकान नंबर 9, सुभाष नगर कालोनी निवासी लज्जा राम ने बताया कि शुक्रवार करीब 10 बजे वे और उनके परिवार के लोग सो गए थे। रात करीब पौने चार बजे जब उनकी आंख खुली तो उन्होंने देखा कि घर के मेन गेट का दरवाजा खुला हुआ है। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा हुआ था और अज्ञात चोर उनके घर से नगदी सहित घर में रखे जेवर भी ले गए। लज्जा राम ने बताया कि अभी उन्होंने चोरी हुए सामान की जांच नहीं की लेकिन उनका दावा है कि गहने और नगदी सहित उनके घर करीब डेढ़ लाख की चोरी कर अज्ञात चोर मौके से फरार हो गए। उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए बताया कि अज्ञात चोर पड़ोस की दीवार से उनकी तीसरी मंजिल की छत से उतर कर नीचे कमरे में आए और चोरी करने के बाद घर के मेन गेट को खोलकर वहां से फरार हो गए।
दूसरी चोरी इसी कालोनी के मकान नंबर-7 सुभाष नगर कालोनी निवासी सज्जन कुुमार ने बताया कि वे करीब रात साढ़े 12 बजे अपने ऑफिस का काम करने के बाद सो गए। तकरीबन सुबह तीन बजे उनकी आंख खुली तो उन्होंने देखा कि उनके एक कमरे का गेट खुला हुआ है और उसमें रखा ऑफिस बैग गायब है। जब उन्होंने बैग को खोजा तो देखा कि बैग घर की छत पर पड़ा हुआ है और उसका सामान बिखरा पड़ा है। सज्जन कुमार ने बताया कि अज्ञात चोर उनके बैग में रखी हुई तकरीबन 3 हजार की नगदी लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

तीसरी चोरी मकान नंबर-58 सुभाष नगर कालोनी निवासी अरविंद ने बताया कि अज्ञात चोर तीसरी मंजिल पर बने कमरे से एक पर्स और मोबाइल फोन चोरी कर मौके से फरार हो गए। अरविंद ने बताया कि जिस कमरे से चोरों ने पर्स चुराया था उस कमरे में उसका भाई सो रहा था। चोरों ने उसे भनक तक नहीं लगने दी। अरविंद ने बताया कि पर्स में तकरीबन 5 हजार रुपये कैश रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथी चोरी में मकान नंबर-48 सुभाष नगर कालोनी निवासी फूल चंद ने बताया कि वे शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे सोए थे। करीब दो बजे उनकी आंख खुली तो उन्होंने देखा कि कमरे की लाइट जली हुई है। जब उन्होंने कमरे में जा कर देखा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। उन्होंने घर में हुई चोरी की सूचना पुलिस को दी। फूल चंद ने बताया कि अज्ञात चोर घर से करीब 25 हजार नगदी, बाइक की चाबी, विवो कंपनी का फोन चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed