{"_id":"5b47b3384f1c1ba1288b63a0","slug":"15314255897-pkl-office-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की शिकायत देने गए युवक के साथ पुलिस चौकी में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट की शिकायत देने गए युवक के साथ पुलिस चौकी में मारपीट
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
मारपीट की शिकायत देने गए युवक के साथ पुलिस चौकी में मारपीट
घर में उसके भाई की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। दो गुटों के बीच हुई मारपीट की शिकायत दर्ज होने से पहले पीड़ित युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस इसे आत्महत्या करार दे रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने विक्की सहित दो अन्य के साथ मिलकर पीड़ित युवक संदीप के साथ मारपीट की। पुलिस का कहना है कि युवक ने खुद को घर में लोहे के एंगल से फंदा लगा लिया। परिजनों का कहना है कि उसके पांव जमीन को छू रहे थे। परिजनों का आरोप है कि युवक के साथ मारपीट के बाद उसे लटकाया गया है। पुलिस ने सेक्टर-14 थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, इस घटना में लापरवाही के आरोप में चौकी इंचार्ज और एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है। घटना के विरोध में इंदिरा कालोनी वासियों ने सेक्टर-16 के अग्रसेन चौक, लेबर चौक पर जाम लगाया, जबकि दो घंटे से भी अधिक देर तक चौकी का घेराव किया।
बुधवार रात दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई। इंदिरा कालोनी निवासी 19 वर्षीय संदीप घटना के बाद अपने घर पहुंचा और रोने लगा। संदीप को रोता देख, उसका भाई राहुल सेक्टर-16 पुलिस चौकी पहुंचा। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य और कुछ पड़ोसी भी मौजूद थे। परिजनों और कालोनी वासियों ने आरोप लगाया कि इस मामले की शिकायत पर राहुल को पुलिस चौकी बुलाया गया। वहां पहुंचने पर उसके साथ पहले से मौजूद विक्की ने एएसआई रामकुमार और चौकी इंचार्ज बलकार सिंह सहित दो अन्य लोगों ने भी राहुल के साथ बेरहमी से मारपीट की। इतना ही नहीं देर रात तक उसे पुलिस चौकी में ही रखा। इसी बीच उसके भाई राहुल को सूचना मिली कि उसके भाई संदीप ने घर में फंदा लगा लिया। इसके बाद मौके पर पुलिस सहित अन्य लोग भी पहुंचे और संदीप के शव को नीचे उतारा गया, जिसे बाद में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक के शव का वीरवार शाम पोस्टमार्टम कर लिया गया।
बॉक्स
चौकी इंचार्ज सहित दो सस्पेंड : एएसपी
डीसीपी आरके मीणा ने बताया कि इस मामले की जांच एएसपी अंशू सिंगला को सौंप दी गई है। एएसपी ने बताया कि इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है। इस मामले में चौकी इंचार्ज सहित दो को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
मौत के बाद घर पहुंचा भाई
परिजनों और कालोनी वासियों का आरोप है कि जब अपने भाई के साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज कराने राहुल पुलिस चौकी पहुंचा तो उसके साथ इतनी मारपीट की गई कि वह भी जख्मी हो गया। वहां से देर रात उसे तब घर जाने दिया गया, जब उसके भाई की मौत हो गई।
सड़कों पर लगाया जाम, आवागमन प्रभावित
सेक्टर-16 के लेबर चौक पर जाम लगाया गया, जिससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। इससे पहले पुलिस चौकी पर भी खूब हंगामा हुआ, जिसे काबू करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को बुलाना पड़ा। उनकी मांग थी कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। बाद में उन्होंने अग्रसेन चौक के पास जाम लगाया। इससे शाम करीब पांच बजे तक चंडीगढ़ जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी।
तीन के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने इस मामले में आरोपी विक्की, शीशपाल, नवीन के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 306, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ ललित कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
बॉक्स
संदीप ने या लगाई फांसी या उसे मारकर लटकाया : राकेश
पंचकूला। राहुल के दोस्त राकेश शर्मा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मारपीट के बाद दोनों भाई घर चले गए। कुछ देर बाद आरोपी विक्की उनके घर पर आया और राहुल को अपने साथ ले गया। उसके साथ शीशपाल और नवीन भी था, जिन्होंने राहुल के साथ मारपीट की। पुलिस चौकी पर भी राहुल के साथ मारपीट की गई रात करीब एक बजे उसे भाई की मौत की सूचना मिली। राहुल ने अपने बयान में साफ कहा है कि या तो मारपीट से तंग आकर संदीप ने फांसी लगाई या उसे मारकर लटका दिया गया।
बॉक्स
मृतक के पिता ने भी लगाए पुलिस पर आरोप
पंचकूला। मृतक संदीप के पिता छोटे लाल ने आरोप लगाया कि विक्की पुलिस का दलाल है और कालोनी में वसूली के अवैध धंधे में शामिल लोगों से रुपये वसूलकर पुलिस को पैसे देता है। उन्होंने चौकी प्रभारी बलकार सिंह एवं एएसआई रामकुमार, विक्की, नवीन एवं शीशपाल के साथ मिलकर राहुल के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। करीब चार घंटे तक लोगों ने पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया। आरोपियों पर कार्रवाई में देरी होने पर अग्रसेन चौक सेक्टर 16 पर जाम लगा दिया।