{"_id":"5b3a878d4f1c1bf4568b4622","slug":"15305624455-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महिला व बच्चे की गलती से मक्खी मार दवाई पीने से मौत।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक महिला व बच्चे की गलती से मक्खी मार दवाई पीने से मौत।
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
गलती से कीटनाशक पीने से महिला व बच्चेे की मौत
बरवाला। किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रही एक महिला व एक बच्चे की गलती से कीटनाशक की दवाई पीने से मौत हो गई। पुलिस चौंकी इंचार्ज बरवाला ऋषि पाल ने बताया कि कुलबीर पुत्र सिया राम गांव खेड़ा बहादुरपुर जिला सुजानपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है जो कि फिलहाल बरवाला बाईपास पर एक किराए के मकान में रहता है और वह मकान की छतों पर तारकोल डालने का काम करता है। बीती रात उसकी पत्नी रेशमा (24) व बच्चे सुलभईया (2) ने गलती से कीटनाशक दवाई पी ली। उसके बाद इनकी हालत खराब हो गई। जिन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल सेक्टर-6, पंचकूला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इनके शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।