फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बगैर हेलमेट ड्राइविंग, 627 महिला ड्राइवरों के काटे गए चालान

बगैर हेलमेट ड्राइविंग, 627 महिला ड्राइवरों के काटे गए चालान

Sat, 23 Jun 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बगैर हेलमेट ड्राइविंग, 627 महिला ड्राइवरों के काटे गए चालान
बगैर हेलमेट ड्राइविंग के 627 महिला ड्राइवरों के काटे चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। ट्रैफिक पुलिस ने बगैर हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वाली महिलाओं के चालान करना शुरू कर दिया है। इस विशेष अभियान के तहत इस महीने में अब तक 627 चालान किए जा चुके हैं। इसके लिए नाके लगाए जा रहे हैं तो राउंड अबाउट पर भी तैनात ट्रैफिक कर्मी हालात पर लगातार नजर रख रहे हैं। चालान से बचने के लिए अब महिलाओं ने भी हेलमेट पहनना शुरू कर दिया है।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश के मुताबिक महिलाओं के चालान किए जा रहे हैं। फिलहाल बगैर हेलमेट के टू व्हीलर ड्राइव करने वाली महिलाओं के चालान किए जा रहे हैं। विशेष अभियान के तहत जल्द ही टू व्हीलर पर पीछे बैठने वाली महिलाओं के भी हेलमेट न पहनने पर चालान किए जाएंगे। इसके लिए जल्द ट्रैफिक में अतिरिक्त महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जिसके लिए अतिरिक्त महिला स्टाफ की मांग की गई है। हरियाणा मोटर व्हीकल्स रुल 185 के तहत बीआईएस मानकों को पूरा करने वाला हेलमेट पहनना जरूरी है। पगड़ी पहनने वाले सिखों को हेलमेट पहनने से छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed