फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का नाबालिग पर आरोप, मामला दर्ज

11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का नाबालिग पर आरोप, मामला दर्ज

Wed, 13 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का नाबालिग पर आरोप, मामला दर्ज
11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का नाबालिग पर आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन


- दोबारा से दुष्कर्म की कोशिश करने पर सहमी बच्ची ने मां को बताई पूरी बात
- पुलिस ने पॉक्सो एक्ट 2012 की धारा-छह के तहत किया मामला दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नौंवी के छात्र के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत चंडीमंदिर थाना में मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की छानबीन में पुलिस जुटी हुई है। पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि करीब दो महीने पहले वह अपने घर से बाहर गई थी। इस दौरान उनकी बेटी को घर पर अकेली देख, आरोपी किशोर घर पर आ धमका। वहां उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म भी किया। इसके बाद भी आरोपी ने बच्ची के साथ दोबारा भी ऐसा करने की कोशिश की, जिससे सहमी लड़की ने अपनी मां को पूरी बात बता दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस चंडीमंदिर थाने में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट 2012 की धारा-छह के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed