{"_id":"5af9eefd4f1c1bd1408b550f","slug":"152632908212-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात में आज्ञात चोरों ने तोड़े चार दुकानों के ताले,लाखों का सामान चोरी पांचवी दुकान के बाहर से चुराई बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक रात में आज्ञात चोरों ने तोड़े चार दुकानों के ताले,लाखों का सामान चोरी पांचवी दुकान के बाहर से चुराई बाइक
Updated Tue, 15 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रात में अज्ञात चोरों ने तोड़े चार दुकानों के ताले
- लाखों का सामान चोरी, एक दुकान के बाहर से चुराई बाइक
- बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी में हुई कैद
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। पिंजौर नालागढ़ रोड पर गांव लोहगढ़ के समीप एक ही रात में अज्ञात चोरों ने चार दुकानों को निशाना बनाते हुए उनके ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी करने के साथ साथ एक शोरूम के बाहर खड़ी बाइक को भी चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है वहीं, सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंच कर सबूत इक्ट्ठे किए।
राजपाल डिपार्टमेंटल स्टोर और राजपाल बुक स्टोर के मालिक ने बताया कि उनकी एक करियाना और दूसरी किताबों की दुकान है। बीती रात रविवार को वे दुकानों का शटर बंद करके गए थे। सोमवार की सुबह आए तो देेखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा हुआ था। दुकान के मालिक मनीष राजपाल और गुलशन राजपाल ने बताया कि चोरों की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद न हो जाए इसलिए शातिर चोर डीवीआर, एलईडी के साथ-साथ दुकान से सिगरेट, क्रीम और मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि दुकान के गल्ले में नगदी और सिक्के रखे हुए थे उन पर भी हाथ साफ करते हुए शातिर चोर मौके से फरार हो गए। उन्होंने दावा किया उन्हें तकरीबन साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
गोयल करियाना स्टोर के मालिक प्रदीप गोयल ने बताया कि अज्ञात चोर उनकी दुकान से एक लैपटॉप, कीमती सिगरेट, क्रीम व अन्य सामान चोरी कर ले गए। गल्ले में रखी करीब 900 सौ रुपये की नगदी भी गायब थी। दुकान मालिक ने दावा किया कि उसे करीब दो लाख रुपये तक का उसका नुकसान हुआ है। गुरु हरिराय रेडीमेड कपड़े की दुकान के मालिक मनजीत ने सोमवार की सुबह जब वह दुकान पर आया तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है। उसने जब दुकान के अंदर जा कर देखा तो सामान बिखरा पड़ा हुआ था। मनजीत ने बताया कि अज्ञात चोर उसकी दुकान से ब्रांडेड कपड़े और अन्य समान ले गए। मनजीत ने दावा किया कि उसे करीब 50 हजार रुपये तक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
इसके अलावा पिंजौर नालागढ़ रोड पर ही रेलवे फाटक के पास स्थित एक हार्डवेयर शोरूम के बाहर से रविवार की रात को ही चोर बाइक ले कर फरार हो गए। शोरूम के मालिक मोती ने बताया कि उनकी बाइक हर रोज की तरह शोरूम के बाहर खड़ी कर रखी थी। शोरूम के ऊपर ही वे रहते हैं। अज्ञात चोर रविवार की रात करीब साढ़े तीन बजे बाइक चोरी कर के ले गए। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।