फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बुढनपुर में कार की चपेट में आकर तीन बच्चे समेत चार हुए चोटिल

बुढनपुर में कार की चपेट में आकर तीन बच्चे समेत चार हुए चोटिल

Sat, 12 May 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बुढनपुर में कार की चपेट में आकर तीन बच्चे समेत चार हुए चोटिल
बुढनपुर में कार की चपेट में आकर तीन बच्चे समेत चार हुए चोटिल
विज्ञापन

आरोपी कार चालक हुआ फरार, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बुढनपुर में तीन बच्चे समेत एक महिला घायल हो गईं। घटना में तीन को गंभीर चोटें आई हैं जबकि एक को इलाज के बाद अस्पताल से भेज दिया गया। दो घायलों को जीएमसीएच में भर्ती करवाया गया जबकि सिविल अस्पताल में एक बच्चे का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद मौके से आरोपी ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन स्थानीय लोगों ने कार्रवाई में लापरवाही बरतने का पुलिस पर आरोप लगाया है।

शाम करीब पौने छह बजे बुढनुपर गांव में एक तेज रफ्तार मारुति कार जा रही थी। इस दौरान वहां डेढ़ साल का बच्चा खेल रहा था, जो कार की चपेट में आकर रूप से घायल हो गया। मौके से फरार होने के चक्कर में कार ने तीन और को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें घायल हुए बच्चों और चोटिल महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मारुति कार नंबर- एचआर-49ए-01-- के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी कार चालक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है जबकि घायल महिला के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी रामकुमार ने बताया कि इस घटना में एक डेढ़ वर्षीय बच्चा घायल हुआ है जबकि अन्य को भी चोटें आई हैं। लेकिन, इस दुर्घटना के अन्य घायलों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed