{"_id":"5aa2dc114f1c1b98758b4901","slug":"15206228459-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्सर सवार युवकों ने बुजुर्ग महिला से झपटा चेन, फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पल्सर सवार युवकों ने बुजुर्ग महिला से झपटा चेन, फरार
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलमेट पहने पल्सर सवार युवकों ने की बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग, फरार
- 64 वर्षीय महिला हुईं चोटिल, लॉकेट और बाली को बचाने में रहीं कामयाब
- आरोपियों ने बाइक पर लगा रखी थी फर्जी नंबर प्लेट
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हेलमेट पहने पल्सर सवार कुछ युवक सेक्टर-19 में 64 वर्षीय बुजुर्ग से चेन स्नैच कर फरार हो गए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने महिला के कान की बाली भी खींचा, लेकिन महिला ने साहस की बदौलत लॉकेट और बालियां बचाने में कामयाब रहीं। हालांकि इस वारदातम में हुई खींचतान में कुर्सी पर बैठी महिला गिर पड़ीं। चेन छीनने के दौरान महिला के गले में भी खरोंच आई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एएसपी सहित पुलिस टीम पहुंच गईं। मौके पर छानबीन के बाद पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
दोपहर बाद करीब 1.15 बजे 64 वर्षीय महिला विजय लक्ष्मी अपने घर के सामने महिलाओं के साथ कुर्सी पर बैठी थीं। इसी दौरान वहां पल्सर सवार दो युवक पहुंचे और उन्होंने बाइक को रोकते हुए महिला से चेन की स्नैचिंग कर ली। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के कान की बाली भी खींचने की कोशिश की, जिसमें वह चोटिल भी हो गईं। खींचतान में महिला गिर गईं, लेकिन उन्होंने चेन की लॉकेट को बचा लिया। महिला के परिजन ने बताया कि इस घटना के बाद आरोपियों का पीछा भी किया गया, लेकिन बाइक पर सवार दोनों युवक तेज रफ्तार से फरार हो गए।
फर्जी नंबर प्लेट का आरोपियों ने किया इस्तेमाल
पूरी वारदात पड़ोस के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। फुटेज में दोनों युवकों के सिर पर हेलमेट हैं। काले रंग की पल्सर पर सवार युवकों ने दोपहर के वक्त गर्मी होने के बावजूद जैकेट पहन रखी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज हासिल कर, आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। आरोपियों ने बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी, जांच करने पर नंबर प्लेट दूसरे वाहनों का निकला।
विज्ञापन
पंजाब में फरार हो गए आरोपी
सेक्टर-19 में जहां यह घटना हुई, वहां से महज चंद कदमों की दूरी पर पंजाब का वधावा नगर है। यहां वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों के लिए बल्टाना और जीरकपुर की तरफ फरार हुए। चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। महिला की बहादुरी से उन्होंने लॉकेट और कान की बाली तो बचा ली, लेकिन उन्हें चोटें आईं। पिछले कुछ महीनों के दौरान पहली बार स्नैचिंग की वारदात हुई है, जिसके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई हैं।