फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   एफआईआर दर्ज होने के बाद मचा हड़कंप

एफआईआर दर्ज होने के बाद मचा हड़कंप

Thu, 22 Feb 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
एफआईआर दर्ज होने के बाद मचा हड़कंप
एफआईआर दर्ज होने के बाद मचा हड़कंप
विज्ञापन

- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रिजर्व कैटेगिरी में लिए थे कई प्लॉट
- 59 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के अलग-अलग मामले दर्ज
- 2013 में मल्टीपल प्लॉट अलॉटमेंट के मामले का हुआ था खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रिजर्व श्रेणी में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एक से अधिक प्लॉट के मालिकों को तगड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट के निर्देश पर प्राधिकरण की ओर से सौंपी गई सूची के आधार पर पुलिस ने 59 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। सेक्टर-पांच थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 2013 में मल्टीपल प्लॉट अलॉटमेंट मामले का खुलासा हुआ था, जिस पर कार्रवाई करते हुए उस वक्त भी मामला दर्ज किया गया था।
प्राधिकरण की ओर से अलग-अलग समय पर प्लॉट अलॉटमेंट के लिए जारी सूचना के आधार पर आरोपियों की ओर से आवेदन किए गए थे। इनमें से अधिकतर ऐसे हैं, जिनके पास पहले भी प्लॉट थे, बावजूद इसके उन्होंने फर्जी दस्तावेजों की मदद से दो या इससे अधिक प्लॉट भी अपने नाम करवाए। इसके तहत डिफेंस, गवर्नमेंट और एक्स सर्विसमैन सहित अन्य श्रेणी में धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इनमें से प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वालों ने पिछले वर्षों के दौरान धोखाधड़ी से प्लॉट या फ्लैट अपने नाम करवाए। इस मामले में दर्ज एफआईआर के बाद सभी आरोपियों में एक बार फिर हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि इस मामले में जैसे-जैसे अन्य आरोपियों के नाम सामने आएंगे, कुछ और मामले दर्ज किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से दर्ज मामलों में झूठे हलफनामा के आधार पर एक से अधिक फ्लैट या प्लॉट हासिल करने वालों में कई अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। इनमें चंडीगढ़ के सेक्टर-11 निवासी बीके दीवान, पंचकूला निवासी बीपी सिन्हा, पंचकूला सेक्टर-6 निवासी राम सिन्हा, बहादुरगढ़ निवासी दरिया सिंह, रोहतक के इंदिरा कालोनी निवासी सुरिंदर सिंह, महेंद्रगढ़ निवासी मलोड राम, रोहतक निवासी ओम प्रकाश, भिवानी निवासी धर्मबीर सिंह, फतेहाबाद निवासी सारती देवी, चंडीगढ़ सेक्टर-21 निवासी सतीश कुमार, पंचकूला सेक्टर-8 निवासी रमेश कुमार, चंडीगढ़ सेक्टर-41 निवासी राधा, यमुनानगर निवासी मंगल सेन कुमार, कैलो देवी, पंचकूला निवासी रामेश्वर दास, चंडीगढ़ के सेक्टर-दो निवासी बीएन मेहता, पानीपत निवासी धर्मबीर सिंह, जींद निवासी राजबीर सिंह, जींद निवासी धर्मवीर सहित अन्य आरोपियों के नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि करीब सात माह पहले भी ईओ की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर 174 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। लेकिन इन मामलों में भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed