फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बंद घर से पांच लाख के आभूषण की चोरी

बंद घर से पांच लाख के आभूषण की चोरी

Fri, 16 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
बंद घर से पांच लाख के आभूषण की चोरी
बिजली विभाग के जेई के बंद घर से पांच लाख के आभूषण चोरी
विज्ञापन

- दोपहर को परिवार के साथ घर से बाहर गए थे घूमने
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
पूरे परिवार के साथ घूमने गए यूएचबीवीएन के जेई के घर से चोरों ने दिनदहाड़े पांच लाख रुपये के गहने चुरा लिए। घटना की जानकारी जेई रामबीर के परिजनों को उस वक्त हुई जब जेई अपने परिवार के साथ बाहर से घूमने के बाद पावर कॉलोनी स्थित अपने घर लौटे। पुलिस ने सेक्टर-20 थाने में मामला दर्ज कर, मामले की छानबीन में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की भी पुलिस को तलाश है ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके।

बुधवार दोपहर जेई रामबीर अपने परिवार के साथ घर से बाहर घूमने निकले थे। शाम को लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है। अंदर जाकर देखा तो अलमारी से सोने और चांदी के करीब पांच लाख के गहने गायब थे। इस दौरान चोरों ने घर में रखे अन्य समान भी खंगाले, लेकिन ज्वेलरी की चोरी के बाद फरार हो गए। पावर कालोनी निवासी रामबीर पावर कॉलोनी में दूसरी मंजिल पर अपने परिवार के साथ रहते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जेई ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed