फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   फिर बैरंग लौटी पंचकूला पुलिस, उठे सिरसा पुलिस पर सवाल

फिर बैरंग लौटी पंचकूला पुलिस, उठे सिरसा पुलिस पर सवाल

Fri, 16 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
फिर बैरंग लौटी पंचकूला पुलिस, उठे सिरसा पुलिस पर सवाल
- फिर बैरंग लौटी पंचकूला पुलिस, उठे सिरसा पुलिस पर सवाल
विज्ञापन

विपासना की पंचकूला पुलिस को तलाश, सिरसा पुलिस ने देरी से दी इत्तला
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा मामले में सिरसा पुलिस की ओर से पांच घंटों तक की गई पूछताछ पर पंचकूला पुलिस ने सवालिया निशान लगाए हैं। डीसीपी मनवीर सिंह ने कहा कि इस मामले में पंचकूला पुलिस को विपासना इंसां की तलाश है, लेकिन पूछताछ के बारे में सिरसा पुलिस की ओर से देरी से सूचना दिए जाने की वजह से वह पूछताछ के बाद निकल गई। गौरतलब है कि डेरा की चेयरपर्सन से पंचकूला में हुई पूछताछ के बाद से लगातार उसकी तलाश भी पुलिस कर रही है। लेकिन हरियाणा के दो जिलों की पुलिस के बीच कोऑर्डिनेशन न होने की वजह से पंचकूला पुलिस को फिर बैरंग लौटना पड़ा।

पंचकूला पुलिस का कहना है कि सिरसा पुलिस ने विपासना से पूछताछ के बारे में सूचना देरी से दी, नतीजतन पंचकूला पुलिस के पहुंचने से पहले वह निकल चुकी थी। सिरसा पुलिस ने विपासना से करीब पांच घंटे पूछताछ की थी। विपासना की पंचकूला पुलिस को पंचकूला दंगे मामले में तलाश है और इस सिलसिले में पहले हनीप्रीत-विपासना से आमने-सामने की पूछताछ भी हो चुकी है। आपसी तालमेल में कमी के लिए पंचकूला पुलिस ने सिरसा पुलिस को देरी के लिए जिम्मेवार ठहराते हुए कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed