फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   फरार आदित्य इंसा की नहीं हुई गिरफ्तारी, पुलिस ने एम्स को भेजा पत्र

फरार आदित्य इंसा की नहीं हुई गिरफ्तारी, पुलिस ने एम्स को भेजा पत्र

Fri, 09 Feb 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
फरार आदित्य इंसा की नहीं हुई गिरफ्तारी, पुलिस ने एम्स को भेजा पत्र
फरार आदित्य इंसा की नहीं हुई गिरफ्तारी, पुलिस ने एम्स को भेजा पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा मामले में अब तक फरार एम्स के पूर्व स्टूडेंट डॉ. आदित्य इंसा की गिरफ्तारी के प्रयास और तेज कर दिए गए हैं। आईजी ममता सिंह ने कहा कि आदित्य इंसा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तमाम कोशिशें कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी एम्स का पूर्व स्टूडेंट रह चुका है, इसलिए एम्स को भी पत्र लिखकर इस बारे में सूचित कर दिया गया है। एम्स सहित देश के अन्य संस्थानों व आम लोगों से भी अपील की गई है कि कहीं भी आदित्य इंसा के बारे में जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दे। आईजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सोशल मीडिया सहित तमाम तकनीकों की मदद ली जा रही है।

हिंसा के बाद करीब साढ़े पांच महीने से फरार आदित्य इंसा को हिंसा मामले का मास्टरमाइंड होने की वजह से मोस्ट वांटेड अपराधियों की लिस्ट में नाम भी शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस के बाद गिरफ्तारी के वारंट भी जारी किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। तीन बार जारी वारंट की मियाद खत्म होने तक भी अगर आदित्य इंसा की गिरफ्तारी नहीं हो पाती है तो आरोपी को भगौड़ा घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed