फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   -पंचकूला की एसआईटी टीम ने सिरसा से गुरमीत राम रहीम के समर्थक डॉ. महेंद्र इंसा को किया गिरफ्तार

-पंचकूला की एसआईटी टीम ने सिरसा से गुरमीत राम रहीम के समर्थक डॉ. महेंद्र इंसा को किया गिरफ्तार

Mon, 08 Jan 2018 01:10 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
-पंचकूला की एसआईटी टीम ने सिरसा से गुरमीत राम रहीम के समर्थक डॉ. महेंद्र इंसा को किया गिरफ्तार
आदित्य इंसां का करीबी जानकार गिरफ्तार
विज्ञापन

- पंचकूला की एसआईटी टीम ने सिरसा से गुरमीत राम रहीम के समर्थक डॉ. महेंद्र इंसां को किया गिरफ्तार
- नपुंसकता मामले में आरोपी से हो चुकी है पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
25 अगस्त 2017 को पंचकूला में हुए दंगा और आगजनी के आरोप में गुरमीत राम रहीम के एक और समर्थक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरमीत राम रहीम के इस समर्थक का नाम डॉ. महेंद्र इंसां है, जो डेरा सच्चा सौदा से 1995 से जुड़ा हुआ है। महेंद्र इंसां को मुकेश मल्होत्रा की एसआईटी टीम ने सिरसा डेरे से गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों की माने तो डॉक्टर पर 25 अगस्त को दंगा भड़काने और साजिश रचने का आरोप है। आरोपी से सीबीआई साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में भी पूछताछ कर चुकी है। एसआईटी इंचार्ज एसीपी मुकेश मल्होत्रा ने सिरसा डेरे से महेंद्र इंसां की गिरफ्तारी की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेगी।
विज्ञापन

पंचकूला पुलिस ने पांच के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। जिसमें हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य इंसां अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है, आदित्य कहां छुपा है कि इस मामले में भी पुलिस गिरफ्तार आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस इस हिंसा से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए आरोपी से जानकारी हासिल करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सबूतों को खंगाल सकती है पुलिस:
- डॉ. महेंद्र इंसां के मोबाइल कॉल डिटेल्स
- हिंसा के बाद वह कहां-कहां छुपा रहा और उसे किसने शरण दी
- 25 अगस्त को पंचकूला में हिंसा कराने वालों में और कौन-कौन शामिल हैं
- आदित्य इंसां कहां छुपा है, 25 अगस्त के बाद उसकी आदित्य इंसां से मुलाकात हुई या नहीं
- साधुओं को नपुंसक बनाने के संबंध में भी एसआईटी टीम पूछताछ कर सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed