फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बच्ची के अपहरण मामले में सुधीर को दो दिन की रिमांड

बच्ची के अपहरण मामले में सुधीर को दो दिन की रिमांड

Wed, 03 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
बच्ची के अपहरण मामले में सुधीर को दो दिन की रिमांड
बच्ची के अपहरण मामले में दो दिन के रिमांड पर आरोपी
विज्ञापन

- बदायूं से सीआईए ने की गिरफ्तारी
- औलाद की चाहत में रची अपहरण की साजिश
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
औलाद न होने की वजह से अपहरण की साजिश को अंजाम देने वाले आरोपी सुधीर को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से पूछताछ के लिए उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुराना पंचकूला के खड़क मंगौली से दो वर्षीय बच्ची के अपहरण के मामले में सोमवार को सीआईए ने आरोपी को बदायूं से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी से अपहरण की इस साजिश से जुड़े तमाम पहलुओं का खुलासा होगा।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पंचकूला में ही पहले रहता था। जिस बच्ची का उसने अपहरण किया, वह भी पड़ोस में रहती थी। पिछले करीब तीन महीने से आरोपी यहां नहीं रह रहा था और अपहरण की साजिश को अंजाम देने के लिए ही वह पंचकूला आया था।
विज्ञापन

घटना की शाम दो वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची के घर सुधीर का आना-जाना भी था। बच्ची को घुमाने के बहाने वह बच्ची को अपने साथ ले गया, लेकिन देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। अपनी शिकायत में उन्होंने सुधीर पर शक भी जताया था, जिस आधार पर पुलिस ने सेक्टर-पांच थाने में मामले की जांच सीआईए को सौंप दी थी। डीसीपी मनवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लेकर अपहरण मामले में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed