फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   गुरमीत राम रहीम से पुलिस दोबारा करेगी पूछताछ

गुरमीत राम रहीम से पुलिस दोबारा करेगी पूछताछ

Sat, 09 Dec 2017 01:22 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम से पुलिस दोबारा करेगी पूछताछ
गुरमीत राम रहीम से पुलिस दोबारा करेगी पूछताछ
विज्ञापन

इसी हफ्ते डेरा प्रमुख से एसआईटी ने सुनारिया जेल में की थी पूछताछ
अमरा उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा मामले में पुलिस डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से दोबारा पूछताछ करेगी। एसआईटी ने साध्वी यौन शोषण मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से पूछताछ की थी। इस दौरान करीब दो सौ सवाल पूछे गए थे, जिसमें पुलिस को हिंसा मामले से जुड़े कुछ अहम खुलासे भी हुए हैं। लेकिन अभी भी जिन पहलुओं पर खुलासा नहीं हो सका है उन बिन्दुओं पर डेरा प्रमुख से दोबारा पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि दूसरी बार होने वाली पूछताछ के बाद इस मामले में डेरे के कुछ और नजदीकियों की गिरफ्तारी हो सकती है। पूछताछ से अब तक बचती रही डेरा की चेयरपर्सन विपासना को भी अभी तक इस मामले में पुलिस की तरफ से क्लीन चिट नहीं मिली है।
डेरा प्रमुख से हुई पूछताछ में पुलिस को पंचकूला हिंसा से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां मिली है। पुलिस की मानें तो इन तथ्यों की पुष्टि करने सहित फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी कई पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। गुरमीत राम रहीम से होने वाली पूछताछ में होने वाले खुलासे के आधार पर पुलिस हिंसा की साजिश में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती है। हो सकता है कि इस बार पुलिस डेरा प्रमुख से विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पूछताछ करे, जिसके लिए जेल में भी तैयारियां पहले से ही है।
विज्ञापन


साजिश में शामिल सभी आरोपियों की होगी गिरफ्तारी:
हिंसा मामले में डेरा प्रमुख का सिक्योरिटी गार्ड विकास ने बताया हिंसा की साजिश में शामिल हनीप्रीत और विपासना के भी 17 अगस्त की मीटिंग में शामिल होने की बात कबूल की है। अन्य आरोपियों ने भी कबूलनामे में 17 अगस्त को सिरसा में हुई मीटिंग में शामिल आरोपियों के बारे में खुलासे किए हैं, जिनकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी भी शुरू कर दी है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि हिंसा की साजिश में शामिल आखिरी आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed