फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   डेरा प्रमुख को भगाने की कोशिश करने वाले कमांडो के खिलाफ चालान पेश

डेरा प्रमुख को भगाने की कोशिश करने वाले कमांडो के खिलाफ चालान पेश

Wed, 22 Nov 2017 02:10 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
डेरा प्रमुख को भगाने की कोशिश करने वाले कमांडो के खिलाफ चालान पेश
डेरा प्रमुख को भगाने की कोशिश करने वाले कमांडो के खिलाफ चालान पेश
विज्ञापन

18 आरोपियों की जल्द शुरू होगी ट्रायल
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। 25 अगस्त को पंचकूला स्थित सीबीआई अदालत की ओर से साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार देने के बाद उसे फरार कराने की साजिश और देशद्रोह मामले में कमांडो सहित 18 आरोपियों के खिलाफ अदालत में मंगलवार को चार्जशीट फाइल की गई। देशद्रोह मामले में एफआईआर नंबर-336 के तहत 18 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया गया। इनमें पुलिस ने 99 गवाह बनाए हैं।
हिंसा मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148, 149, 224, 307, 341, 353, 511,121,121ए, 130, 120बी, आर्म्स एक्ट की धारा 24, 25 और 59 के तहत मामला दर्ज किया था। डेरा प्रमुख को फरार कराने की साजिश में शामिल छह कमांडो थे, जिनमें कैथल के अजय, फतेहाबाद के राम सिंह, हांसी के बलवान सिंह, हिसार के कृष्ण दास, चरखी दादरी के प्रीतम सिंह, सिरसा के खुशवीर सिंह के नाम शामिल थे।
विज्ञापन

25 अगस्त को डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के जब जेल ले जाया जा रहा था, उस दौरान छह कमांडो ने वाहनों का रास्ता रोक लिया था। इस दौरान आरोपियों मुलाजिमों के ऊपर वाहन चढ़ाने की भी बात कही थी। आरोपियों में जैमर का ड्राइवर विजय सिंह भी शामिल है, जिसने पुलिस कर्मियों पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की थी। इस वाहन में ऑटोमेटिक मशीन गन, मैगजीन और माऊजर के 31 राउंड और वॉकी टॉकी थे। अदालत में इस मामले में चालान पेश करने के बाद अब ट्रायल शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed