{"_id":"59c2c94f4f1c1b88688b5b1a","slug":"150593777718-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय पुलिस ने अवैध खनन पर कसा शिकंजा।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्थानीय पुलिस ने अवैध खनन पर कसा शिकंजा।
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन मामले में एक गिरफ्तार
बरवाला। बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज राम मेहर ने कार्यभार संभालते ही बरवाला में हो रहे अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए एक व्यक्ति को ट्रैक्टर ट्राली सहित काबू किया है। पुलिस चौकी इंचार्ज बरवाला राम मेहर ने बताया कि चरणजीत वासी बतौड़ को ट्रैक्टर ट्राली सहित अवैध खनन करते हुए पकड़कर पुलिस चौकी में इंपाउंड किया है। उन्होंने इस बारे में माइनिंग विभाग को कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया है। उन्होंने बताया कि बरवाला व नजदीकी गांवों में हो रहे अवैध खनन पर पूरा शिकंजा कसा जाएगा और अवैध खनन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।