{"_id":"59bc2e2a4f1c1b1a688b4cee","slug":"15055048371020-09-27-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के दो मामलों में विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये डेरा प्रमुख की होगी पेशी 20-09-27","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के दो मामलों में विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये डेरा प्रमुख की होगी पेशी 20-09-27
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
हत्या के दो मामलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से डेरा प्रमुख की पेशी आज
पंचकूला सीबीआई की अदालत में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और रंजीत मर्डर केस में शुरू होगी अंतिम बहस
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और पूर्व डेरे के पूर्व सदस्य रंजीत सिंह की हत्या के मामले में शनिवार को अंतिम बहस की शुरुआत होगी। इस मामले में आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया जाएगा। 25 अगस्त को साध्वी यौन शोषण मामले में पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत की ओर से दोषी करार दिए जाने के तीन दिन बाद डेरा प्रमुख को 20 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से वह सुनारिया जेल में है।
बता दें कि डेरे के अंदर साध्वियों के साथ दुराचार से संबंधित मामले में गुमनाम चिट्ठी मिलने के बाद डेरा सदस्य रंजीत सिंह की 2002 में हत्या कर दी गई थी। अक्तूबर 2002 में ही पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की भी साध्वियों की गुमनाम चिट्ठी के मामले में लेख प्रकाशित होने के बाद हत्या कर दी गई थी। हत्या के दोनों मामले की सुनवाई पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में चल रही है। 16 सितंबर से हत्या के दोनों मामलों में अंतिम बहस होनी है। साध्वी यौन शोषण मामले में सजा के बाद दोनों मामलों में अंतिम बहस के बाद फैसला भी दिया जाएगा।
25 अगस्त को पहली बार व्यक्तिगत तौर पर पेश हुआ था डेरा प्रमुख
साध्वी यौन शोषण मामले में सुनवाई के दौरान गुरमीत राम रहीम कभी पंचकूला की विशेष अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हुआ। इस दौरान सिरसा से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उसकी पेशी होती रही। 25 अगस्त को पंचकूला में जब डेरा प्रमुख अदालत में पहली बार व्यक्तिगत तौर पर पेश हुआ। इसी दौरान हुई पंचकूला में हिंसा और आगजनी हुई, जिसमें 35 लोगों की मौत हुुई।
विज्ञापन
पैरा मिलिट्री की 33 कंपनियां तैनात
25 अगस्त को पंचकूला में हुए दंगे और आगजनी के बाद 16 सितंबर को हत्या के मामलों में सीबीआई की अदालत में अंतिम बहस के मद्देनजर सुरक्षा चाक चौबंद है। जिला सचिवालय और अदालत के इर्द गिर्द सुरक्षा कर्मियों की भारी तैनाती की गई है। डीजीपी बीएस संधू ने बताया कि पूरे प्रदेश में पैरा मिलिट्री की 33 कंपनियां तैनात हैं।