फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   चोरों ने खिडकी की ग्रिल तोड कर घर में किया प्रवेश,नगदी के साथ साथ गहने भी चुराए

चोरों ने खिडकी की ग्रिल तोड कर घर में किया प्रवेश,नगदी के साथ साथ गहने भी चुराए

Mon, 07 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने खिडकी की ग्रिल तोड कर घर में किया प्रवेश,नगदी के साथ साथ गहने भी चुराए
ग्रिल तोड़कर नकदी और लाखों गहने चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
पिंजौर ब्लॉक के तहत आने वाली नानकपुर पंचायत के गांव खुहवाला में चोर घर में रखी नकदी के साथ साथ लाखों के गहने ले गए। शिकायतकर्ता जगदीश के अनुसार शनिवार को रात वह खाना खाकर सो गए। देर रात चोर खिड़की की ग्रिल तोड कर घर में बने कमरे में प्रवेश किया और कमरे की अंदर से कुंडी लगा कमरे में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार घर के जिस कमरे में से सामान चोरी हुई है, उसकी वे बाहर से कुंडी लगाकर सोए थे। रविवार को सुबह जब उन्होंने कमरे की कुंडी खोल कर कमरे में प्रवेश करना चाहा तो उन्हें पता चला कि कमरा अंदर से बंद है। जब उन्होंने घर के पीछे जाकर देखा तो पता चला कि कमरे की खिड़की में लगी ग्रिल टूटी है और सामान बिखरा है। जगदीश ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस कमरे में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, उसमें बेटा सोया करता था। लेकिन पिछले कई दिनों से वह भी दूसरे कमरे में सो रहा था। जगदीश ने बताया कि चोर घर की अलमारी में रखीं सोने की दो चूड़ियां, कान के झुमके का एक तोले का सेट, एक लेडीज और एक जेंट्स अंगूठी, 25 तोले के चांदी के दो सेट के साथ-साथ करीब 12 हजार रुपये कैश ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट के सैंपल एकत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed