{"_id":"5984cf134f1c1b5e568b4571","slug":"150187598811-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलेंगे लॉरेंस बिश्रोई गैंग के कुछ और राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुलेंगे लॉरेंस बिश्रोई गैंग के कुछ और राज
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्डर के घर पर हुई फायरिंग के मामले में एक गिरफ्तार
लॉरेंस बिश्नोई ने अजमेर जेल में रची थी साजिश
आरोपी को दस अगस्त तक रिमांड पर भेजा
वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट और असलहा बरामद करेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
अजमेर जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर फिरौती के लिए पंचकूला के एक बिल्डर के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग किए जाने के मामले में क्राइम ब्रांच ने इंद्रप्रीत सिंह पैरी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया। आरोपी को पूछताछ के लिए 10 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
बता दें कि तीन जुलाई को स्विफ्ट कार में सवार आरोपियों ने फिरौती के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस रिमांड के दौरान फायरिंग में इस्तेमाल में असलहे और कार की बरामदगी करेगी। पैरी ने कबूल किया कि उसने अपने दो अन्य साथियों फरीदकोट निवासी भारत भूषण उर्फ भोला और चंडीगढ़ निवासी विनीत सैणी के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था। इसकी साजिश भी लॉरेंस बिश्नोई ने अजमेर जेल में रची थी और उसके कहने पर ही आरोपियों ने वारदात की। घटना के बाद सेक्टर-दो स्थित बिल्डर के मकान के बाहर डीसीपी के निर्देश पर पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई गई थी। उनके नेतृत्व में टीम पिछले एक महीने से लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। गिरफ्तार आरोपी पैरी से पूछताछ में वारदात में शामिल अन्य आरोपियों का भी खुलासा होगा। पुलिस इस बात की भी तहकीकात कर रही है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने कैदी दीपक को छुड़ाने के बाद जिस तरह बेखौफ होकर सेक्टर-दो में फायरिंग की। चंडीगढ़ में उनकी गिरफ्तारी से पहले और किन किन वारदात में आरोपी शामिल रहे हैं।