फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   जसबीर के खिलाफ आठ लाख की ठगी की शिकायत

जसबीर के खिलाफ आठ लाख की ठगी की शिकायत

Sat, 08 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
जसबीर के खिलाफ आठ लाख की ठगी की शिकायत
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन


जसबीर के खिलाफ आठ लाख की और ठगी की शिकायत
दुष्कर्म के आरोपी जसबीर के खुल रहे काले चिट्ठे
नाडा गांव का जसबीर महिला पुलिस कर्मी के साथ भी कर चुका है ठगी
ट्राइसिटी के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल के लोगों को भी बना चुका है शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार नाडा गांव, सेक्टर-31 निवासी जसबीर पर चरखी दादरी के कुलदीप और उसके ममेरे भाई ने साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत शुक्रवार को पंचकूला के सेक्टर-5 के थाने में चरखी दादरी के कुलदीप ने दी है। विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर जसबीर ने ये पैसे कुलदीप और उसके ममेरे भाई से ठगे। जसबीर लोगों को विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल गुज्जर का रिश्तेदार और मंत्री नायब सिंह सैनी का पीए बताकर ठगता था। बुधवार को दुष्कर्म के मामले में पकड़े जाने के बाद लोगों को पंचकूला के नाडा गांव निवासी जसबीर सिंह की करतूतों का पता चला। इसके बाद आए दिन उसके काले चिठ्ठे खुलते जा रहे हैं। शनिवार को यूपी के कुुछ लोग भी जसबीर के खिलाफ शिकायत देने के लिए पंचकूला पहुंच रहे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो जसबीर सिर्फ ट्राइसिटी ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व यूपी के अलग अलग जिलों के लोगों को भी ठगी का शिकार बना चुका है। इसकी जांच में पंचकूला पुलिस जुटी हुई है।

जसबीर ने महिला पुलिस कर्मी को भी नहीं बक्शा
जसबीर ने एक महिला पुलिस कर्मी के साथ भी ठगी की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला पुलिस कर्मी चंडीमंदिर थाने में तैनात है। जसबीर ने उस महिला पुलिस कर्मी से पांच लाख रुपये की ठगी की है। हालांकि महिला पुलिस कर्मी ने अब तक जसबीर के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं दी है। यह ठगी जसबीर ने सरकार के आला नेताओं का करीबी बताकर की है।
विज्ञापन


शिकार बनाने के लिए कई पैंतरे आजमाता था जसबीर
जसबीर लोगों से ठगी करने के लिए कई पैंतरे आजमाता था। ट्राइसिटी के लोगों को जाल में फंसाने के लिए वह पहले उनसे जान पहचान करता था। फिर उन पर पैसे भी खर्च करता था। कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जसबीर पहले लोगों को मंत्रियों के पास ले जाता, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाता था। लोग समझते थे कि वह बड़ा आदमी है और लोग जसबीर के जाल में फंस जाते थे। वहीं ट्राइसिटी के अलावा दूसरे प्रदेशों में रहने वाले लोगों
विज्ञापन
विज्ञापन

के साथ वह ठगी का दूसरा पैंतरा अपनाता था। इसके लिए बाकायदा खुद को विधान सभा अध्यक्ष कंवर पाल गुज्जर का रिश्तेदार और मंत्री नायब सिंह सैनी का पीए बताता था। फिर उन्हें विधानसभा में क्लर्क व टेलीफोन ऑपरेटर की खाली पोस्ट पर भर्ती का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। जो फंस गया उसे बाकायदा विधानसभा अध्यक्ष के नाम पर खुद चेक काटता था और फिर लोगों से पैसे वसूलता था। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वह अपना काम कर देता था।

कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने तो डर के कारण शिकायत ही नहीं दी कि वह मंत्री का पीए है और विधानसभा अध्यक्ष का रिश्तेदार है। इसलिए लोगों ने अब तक शिकायत नहीं दी थी। जब आरोपी की सच्चाई का लोगों को पता चला तो एक के बाद एक ठगी के मामले सामने आने लगे। यहां तक उसने अब तक जितने लोगों को कंवर पाल गुज्जर के नाम का चेक दिया, वह बाउंस हो चुके हैं। किसी को अब तक पैसा नहीं मिला।


गंभीरता से जांच कर रहे हैं : एसएचओ
सेक्टर 5 थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में पकड़े गए नाडा गांव के सेक्टर 31 निवासी जसबीर सिंह के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की शिकायत मिली है। चरखी दाररी निवासी कुलदीप और उसके ममेरे भाई कुलदीप ने जसबीर के खिलाफ साढ़े आठ लाख की ठगी की शिकायत दी है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस रिमांड में उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
-----------------
रिपोर्ट दीपक शाही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed