{"_id":"037474f571b649b6ab7a7b8247d09538","slug":"13-kg-of-heroin-seized-from-goods-train-coming-from-pakistan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक से आई मालगाड़ी से 13 किलो हेरोइन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाक से आई मालगाड़ी से 13 किलो हेरोइन बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 13 Sep 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से आई मालगाड़ी की चेकिंग के दौरान डायरेक्टोरेट रेवेन्यू ऑफ इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने 13 किलो हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन
यह खेप पाकिस्तान में बैठे तस्करों ने ट्रेन की बोगी के नीचे बनी एक जगह में छुपाकर भेजी थी। डीआरआई ने हेरोइन के 26 पैकेट बरामद किए हैं।
ऐसा पहली बार हुआ है कि तस्करों ने आधा-आधा किलो के पैकेट बनाकर भेजे हैं। डीआरआई के अधिकारी इस बारे में कुछ भी बात करने से गुरेज कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर को करीब 3 बजे मालगाड़ी अमृतसर पहुंच गई। डीआरआई के पास गुप्त जानकारी थी कि गाड़ी में आए ड्राई फ्रूट में हेरोइन छुपाकर भेजी गई है।
इस तहत डीआरआई की टीम ने ट्रेन को अमृतसर रेलवे स्टेशन स्थित कार्गो में पहुंचने से पीछे ही रोक लिया और उसकी चेकिंग की गई, लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ। यहां तक कि ट्रेन में आए ड्राई फ्रूट की बोरियां तक फाड़ दी गईं। वहां से भी कुछ बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
डीआरआई की टीम ने बोगियों के नीचे बनी हुई जगह को चेक किया तो एक जगह पैकेट बरामद हुए। यह सर्च आपरेशन शुक्रवार देर रात तक चलता रहा।