{"_id":"61425fb07ceaac3b30060201","slug":"12-year-old-boy-murdered-after-kidnapped-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: अगवा करने के बाद 12 साल के बच्चे की हत्या, नहर में फेंका शव, पिता से मांगी थी तीन लाख की फिरौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर: अगवा करने के बाद 12 साल के बच्चे की हत्या, नहर में फेंका शव, पिता से मांगी थी तीन लाख की फिरौती
Thu, 16 Sep 2021 02:38 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:38 AM IST
सार
पुलिस ने काल की लोकेशन का पता लगाकर आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने बच्चे की हत्या करके शव को नहर में फेंक दिया है। काफी तलाशी के बावजूद बच्चे का शव नहीं मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानविंड रोड इलाके में मंगलवार देर शाम 12 साल के बच्चे को अगवा कर हत्या के बाद शव नहर में फेंके जाने का मामला सामने आया है। आरोपी मृतक के ताया का दोस्त है। आरोपी ने बच्चे की देर रात हत्या करने के बाद बुधवार को बच्चे के पिता को फोन कर तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी। ऐसे में इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस के तुरंत हरकत में आने के बाद आरोपी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके पहले आरोपी ने बच्चे की हत्या करके शव को नहर में फेंक दिया था। अब तक बच्चे का शव गोताखोर बरामद नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सिगरेट के फेंके टुकडे़ ने बदली जिंदगी: मोहाली के युवा ने आपदा को अवसर में बदला, यूट्यूब से बने माहिर
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक प्रवासी मजदूर गोरखनाथ अपने परिवार के साथ 100 फुट रोड स्थित ईस्ट मोहन नगर में रहता था। उसके बड़े भाई दीपक कुमार की दोस्ती रंजन नामक युवक के साथ थी। वह अक्सर उसके भाई के पास आता था। मंगलवार की शाम अचानक ही गोरखनाथ का 12 वर्षीय बेटा रंजन घर से गायब हो गया। काफी ढूंढने के बाद भी उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह गोरखनाथ ने बेटे के गायब होने की पुलिस को शिकायत से की थी। उसने पुलिस को यह भी बताया था आरोपी ने उसको फोन करके रंजन की रिहाई के लिए तीन लाख रुपये की फिरौती देने को कहा है। पुलिस ने काल की लोकेशन का पता लगाकर आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने बच्चे की हत्या करके शव को नहर में फेंक दिया है।
यह भी पढ़ें- केबीसी में गूंजी हरियाणवी: नीरज चोपड़ा ने अमिताभ को सिखाया- ये थारे बाप का घर कोनी, थाणा है..सीधा खड़ा रह
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च अभियान चलाया। रंजन के शव का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। बी डिवीजन थाना की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बच्चे को अगवा करके हत्या करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के गोताखोर देर शाम तक बच्चे के शव को ढूंढने के प्रयास करते रहे।