फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11th student robbed roadways bus in Hissar

रात में 11वीं का छात्र चोरी कर ले गया रोडवेज बस, जोरदार धमाके के साथ गांव में फैल गई सनसनी

Thu, 26 Jul 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौंद (हिसार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौंद (हिसार) Updated Thu, 26 Jul 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
11th student robbed roadways bus in Hissar
आरोपी छात्र
गांव मिर्चपुर के बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज की बस को रात में 11वीं कक्षा का छात्र चोरी कर ले गया। छात्र व उसके साथी बस को जींद की तरफ ले गए। जहां गांव राजपुरा भैण के पास संतुलन बिगड़ने पर बस एक मकान में जा घुसी। मकान में रह रहा परिवार बाल-बाल बच गया, जबकि बस चलाने वाला छात्र भी बुरी तरह घायल हो गया, जिसे बाद में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में चालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। वहीं इस मामले में रोडवेज महाप्रबंधक सुरेंद्र दूहन ने चालक-परिचालक की लापरवाही मानते हुए दोनों को चार्जशीट कर दिया है। अगर दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो सस्पेंड भी किए जाएंगे। 
विज्ञापन

बस स्टैंड पर बस खड़ी कर धर्मशाला में सो गए चालक-परिचालक 

11th student robbed roadways bus in Hissar
क्षतिग्रस्त बस
जानकारी के अनुसार हिसार डिपो की बस हिसार से चलकर गांव मिर्चपुर में रात्रि ठहराव करती है। इस बस पर पोकरी खेड़ी निवासी समालुदीन चालक और राखी निवासी अजमेर परिचालक के तौर पर कार्यरत हैं। दोनों बस को मिर्चपुर के बस स्टैंड पर खड़ी करके एक धर्मशाला में जाकर सो गए। जब सुबह चार बजे उठकर बस के पास पहुंचे तो देखा कि बस वहां से गायब है। उन्होंने इसकी सूचना मिर्चपुर पुलिस चौकी में दी।

बस की तलाश करने पर पता चला कि बस को मिर्चपुर गांव का 11वीं में पढ़ने वाला छात्र प्रवीन व उसके साथी रात को करीब 12 बजे चलाकर ले गए। जब प्रवीन बस को चलाते हुए जींद के गांव राजपुरा भैण पहुंचा तो वह नियंत्रण खो बैठा और बस रमेश कुमार के घर में जा घुसी। इससे घर में सो रहा परिवार बाल-बाल बच गया। इस घटना में मकान व बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धमाका सुनकर बाहर निकले ग्रामीण 

11th student robbed roadways bus in Hissar
घर में घुसी बस
घर में बस घुसने से इतना जोरदार धमाका हुआ कि ग्रामीण अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए और देखा कि बस में एक युवक के चीखने की आवाज आ रही है। इस पर ग्रामीण मौके पर आए और बस में फंसे युवक को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला और उसको उपचार के लिए जींद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। बाद में सूचना पाकर हिसार से रोडवेज अधिकारी भी गांव में पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। 

बस चालक के बयान पर छात्र प्रवीन और दो अन्य के खिलाफ बस चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -साधुराम, प्रभारी, नारनौंद थाना 

बस का रात्रि ठहराव गांव मिर्चपुर में होता है। नियमों के अनुसार चालक-परिचालक को बस के पास ही सोना होता है। मामले की जांच की जा रही है। अगर चालक-परिचालक की लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।  -राजकुमार श्योकंद, ट्रैफिक मैनेजर, हिसार डिपो 

इस मामले में चालक-परिचालक की लापरवाही स्पष्ट नजर आ रही है। दोनों को फिलहाल चार्जशीट कर दिया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो सस्पेंड भी करेंगे। -सुरेंद्र दूहन, महाप्रबंधक, हिसार डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed