{"_id":"60c3b93a0e0f7a34e435357f","slug":"11th-class-girl-student-commits-suicide-in-moga-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा: शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करता था पीटीआई टीचर, 11वीं की छात्रा ने फंदा लगा जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोगा: शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करता था पीटीआई टीचर, 11वीं की छात्रा ने फंदा लगा जान दी
Sat, 12 Jun 2021 01:03 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:03 AM IST
सार
पंजाब के मोगा में एक पीटीआई टीचर की हरकतों की वजह से 11वीं की छात्रा को अपनी जान देनी पड़ी। मृतका ने सुसाइड नोट में अपनी पूरी वेदना लिख दी है। पुलिस अब इसी आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मोगा जिले में पीटीआई टीचर की हरकतों से परेशान 11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में छात्रा ने पीटीआई टीचर और प्रिंसिपल की बेटी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीटीआई टीचर व प्रिंसिपल की बेटी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा 306 के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे थाना मेहना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुलजिंदर पाल सिंह सेखों ने बताया कि 17 वर्षीय छात्रा क्षेत्र के एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसका पूरा परिवार कनाडा में रहता है लेकिन वह नाना-नानी के पास रहती थी। बुधवार शाम छात्रा ने अपने घर की पार्किंग में लगे पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच शुरू की तो शव के पास एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें छात्रा ने अपने स्कूल के प्रिंसिपल की बेटी और पीटीआई टीचर को खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा कि बीते दो माह से उसका टीचर और प्रिंसिपल की बेटी उसे ब्लैकमेल कर रही थी, जिससे आहत होकर वह मौत को गले लगा रही है।
विज्ञापन
वहीं अपने अंतिम दिन को यादगार बनाने के लिए छात्रा ने अपने नाना-नानी सहित कुछ और लोगों का आभार व्यक्त किया। जांच अधिकारी सेखो ने बताया कि जांच में सामने आया है कि टीचर छात्रा को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था और प्रिंसिपल की बेटी भी छात्रा पर टीचर के साथ संबंध बनाने का दबाव बना रही थी।