फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11th class girl student commits suicide in Moga of Punjab

मोगा: शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करता था पीटीआई टीचर, 11वीं की छात्रा ने फंदा लगा जान दी

Sat, 12 Jun 2021 01:03 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 12 Jun 2021 01:03 AM IST
सार

पंजाब के मोगा में एक पीटीआई टीचर की हरकतों की वजह से 11वीं की छात्रा को अपनी जान देनी पड़ी। मृतका ने सुसाइड नोट में  अपनी पूरी वेदना लिख दी है। पुलिस अब इसी आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
11th class girl student commits suicide in Moga of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मोगा जिले में पीटीआई टीचर की हरकतों से परेशान 11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में छात्रा ने पीटीआई टीचर और प्रिंसिपल की बेटी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीटीआई टीचर व प्रिंसिपल की बेटी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा 306 के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे थाना मेहना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुलजिंदर पाल सिंह सेखों ने बताया कि 17 वर्षीय छात्रा क्षेत्र के एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसका पूरा परिवार कनाडा में रहता है लेकिन वह नाना-नानी के पास रहती थी। बुधवार शाम छात्रा ने अपने घर की पार्किंग में लगे पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


पुलिस ने जांच शुरू की तो शव के पास एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें छात्रा ने अपने स्कूल के प्रिंसिपल की बेटी और पीटीआई टीचर  को खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा कि बीते दो माह से उसका टीचर और प्रिंसिपल की बेटी उसे ब्लैकमेल कर रही थी, जिससे आहत होकर वह मौत को गले लगा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अपने अंतिम दिन को यादगार बनाने के लिए छात्रा ने अपने नाना-नानी सहित कुछ और लोगों का आभार व्यक्त किया। जांच अधिकारी सेखो ने बताया कि जांच में सामने आया है कि टीचर छात्रा को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था और प्रिंसिपल की बेटी भी छात्रा पर टीचर के साथ संबंध बनाने का दबाव बना रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed