फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 Years Minor Girl Kidnapped by Mother

मां ने सगी बेटी से की चौंकाने वाली हरकत

Sun, 18 Jan 2015 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भट्टूकलां
ब्यूरो/अमर उजाला, भट्टूकलां Updated Sun, 18 Jan 2015 11:25 AM IST
विज्ञापन
 11 Years Minor Girl Kidnapped by Mother

एक मां ने अपनी सगी बेटी के साथ इतनी हैरतंगेज हरकत की कि जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मामला गांव भट्टूकलां का है। यहां एक महिला ने अपनी ही सगी बेटी का अपहरण कर लिया। लड़की की उम्र करीब 11 वर्ष थी और वह अपने पिता के साथ रहती थी।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पिता ने लड़की की मां पर ही अपरहण का शक जताया। पुलिस ने छापेमारी करके लड़की को बरामद किया। बच्ची को राजस्थान के सूरतगढ़ से बरामद किया गया। लड़की मां के साथ ही थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। महिला ने स्वीकार किया कि वह ही अपनी बेटी को लेकर गई थी। कोर्ट में लड़की ने भी मां के साथ रहने की इच्छा जताई। दोनों पक्षों की सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने लड़की को उसकी मां को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति से अलग रह रही थी महिला

 11 Years Minor Girl Kidnapped by Mother

पुलिस के अनुसार, रेलवे स्टेशन के पिछवाड़े में बनी कॉलोनी में रहने वाले अमर सिंह ने शिकायत दी कि उसी 11 वर्षीय लड़क‌ी का अपरहण हो गया है। अमर सिंह ने शिकायत में लड़की की मां बिमला पर शक जताया।

अमर सिंह ने बताया कि उसकी पहली पत्नी का देहांत हो गया था। उसके बाद उसने बिमला नाम की एक महिला से शादी कर ली। बिमला से उसे एक बेटी चुही और एक पुत्र हुआ।

जब चुही डेढ़ वर्ष की थी तो उसकी मां बिमला उसे छोड़कर बिना बताए कहीं चली गई थी। करीब 10 वर्ष बीत जाने के बाद घर के सामने से चुही का अपहरण हो गया।

आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि चुही को एक महिला के साथ जाते हुए देखा गया। पुलिस ने अमर सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और बच्ची को राजस्थान में उसकी मां के पास से खोज निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed