फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 Year Old Boy Dead Body Found From Canal in Jhajjar

घर से खेलने निकला फिर नहीं लौटा : 30 मार्च से लापता सोनीपत के मासूम का शव झज्जर में नहर में मिला

Thu, 08 Apr 2021 11:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Apr 2021 11:07 PM IST
सार

  • खरखौदा थाने में परिजनों ने दर्ज कराई थी मासूम के लापता होने की रिपोर्ट
  • झज्जर जिले के खरमान गांव से गुजरने वाली नहर से बरामद हुआ शव

विज्ञापन
11 Year Old Boy Dead Body Found From Canal in Jhajjar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत जिले के गांव मटिंडू से 30 मार्च को लापता हुए 11 वर्षीय मासूम का शव झज्जर जिले के गांव खरमाण से गुजर रही एनसीआर नहर की मोरी में फंसा हुआ मिला। शव की पहचान हो गई है। इस बारे में खरखौदा पुलिस थाने में मृतक के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


झज्जर के नागरिक अस्पताल में मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे बहादुरगढ़ सदर पुलिस थाने के प्रभारी और जांच अधिकारी सुनील कुमार के अनुसार कन्हैया 30 अप्रैल को अपने परिजनों को घर से खेलने जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन वह वापस नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


बाद में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने खरखौदा थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन बुधवार को कंट्रोल रूम पर आई सूचना के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। कंट्रोल रूम पर आई सूचना में बताया गया था कि खरमाण गांव से निकल रही एनसीआर नहर की मोरी में एक शव फंसा हुआ है। फिर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवा कर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। जब कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई तो शव को झज्जर के नागरिक अस्पताल में पहचान के लिए रखवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के बाद मृतक कन्हैया के परिजन यहां अस्पताल पहुंचे और उन्होंने मासूम के शरीर व पांव में पड़े एक काले डोरे से उसके शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि कन्हैया को तैरना नहीं आता था। संभव है कि शायद वह इसी कारण से अकाल मृत्यु को प्राप्त हुआ हो। जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। खरखौदा पुलिस मामले की जांच कर रही है। -सुनील कुमार, पुलिस थाना प्रभारी सदर, बहादुरगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed