{"_id":"5c5859c5bdec22297827ab0b","slug":"10th-student-killed-a-12-th-student-by-knife-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"10 वीं के छात्र ने 12 वीं के छात्र को चाकू मार उतारा मौत के घाट, ये वजह आई सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 वीं के छात्र ने 12 वीं के छात्र को चाकू मार उतारा मौत के घाट, ये वजह आई सामने
Mon, 04 Feb 2019 10:13 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भूना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भूना (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
फतेहाबाद के जांडलीकलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दसवीं के छात्र ने 12वीं कक्षा के छात्र की छाती में चाकू से चार वार कर दिए। घायल छात्र की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताते हैं आरोपी छात्र भागते समय कुछ छात्रों से कहा कि मृतक और उसके साथी आए दिन उससे बिना वजह लड़ाई करते थे।
विज्ञापन
आज भी वह लड़ाई करना चाहते थे इसलिए उसने आवेश में आकर हमला कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई रमन की शिकायत पर हमलावर छात्र और उसके परिजनों के खिलाफ हत्या और षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब साढे़ 12 बजे बारहवीं के छात्र बिंटू भैरों और 10वीं कक्षा के छात्र के बीच पहले कहासुनी हुई जो कि मारपीट में बदल गई। इसी दौरान दसवीं के छात्र ने अपने बैग से चाकू निकालकर बिंटू की छाती पर दो-तीन बार हमला कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बिंटू के भाई रमन ने शोर मचाया तो स्कूल के अध्यापक अंकित शर्मा, गुरमीत कुमार, प्रवीन कुमार, शिव कुमार और राजेश कुमार भाग कर आए। इन लोगों ने खून से लथपथ बिंटू को तुरंत उठाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना लेकर आए। चिकित्सकों ने बिंटू की हालत गंभीर देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।