फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10th Class Student Kidnapping in Chandigarh, Saved by Running

10वीं के छात्र को उठाकर ले गए, भागकर बचाई जान...किडनैपिंग की कहानी पीड़ित की जुबानी

Mon, 30 Jul 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीमाजरा(चंडीगढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीमाजरा(चंडीगढ़) Updated Mon, 30 Jul 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
10th Class Student Kidnapping in Chandigarh, Saved by Running
लड़के का अपहरण
दिनदहाड़े 10वीं के छात्र के अपहरण की घटना से लोगों में सनसनी फैल गई। आरोपी युवक को गाड़ी में डालकर घुमाते रहे, किसी तरह भागकर जान बचाई। घटना चंडीगढ़ के मनीमाजरा की है। इंदिरा कॉलोनी में दिनदहाड़े स्कार्पियो सवार 4 नकाबपोश बदमाशों ने 10वीं कक्षा के छात्र का अपहरण कर लिया। आरोपी उसे गाड़ी की पिछली सीट के नीचे बैठाकर करीब आधे घंटे तक शहर की सड़कों पर घुमाते रहे। मुंह खोलने पर उसे जाने से मारने की धमकी दी। मौका देखकर छात्र पंचकूला सेक्टर-2 में उनके चंगुल से भाग निकला और मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पंचकूला पुलिस ने जांच के बाद केस को आईटीपार्क थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


राजवीर ने बताया कि वह मनीमाजरा के इंदिरा कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है और सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्केट में मोटर मैकेनिक है। उसका बेटा 10वीं क्लास का छात्र है। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे पंचकूला पुलिस ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनका बेटा पंचकूला सेक्टर-2 में है और उसका अपहरण हुआ था। इसके बाद वह मौके पर गया और बेटे को अपने साथ लाया। पिता ने बताया कि सुबह 11:30 बजे उसका बेटा लीलाधर घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान उसके पास एक काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी आकर रुकी, गाड़ी में चार नकाबपोश बदमाश सवार थे। इस दौरान गाड़ी के पिछले सीट पर बैठे दो युवक नीचे उतरे और जबरन उसके बेटे को गाड़ी के अंदर डालकर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


किडनैपिंग की कहानी, पीड़ित की जुबानी
छात्र लीलाधर ने बताया कि सुबह 11:30 बजे वह घर के बाहर खड़ा था। तभी एक काले रंग की स्कार्पियो आकर रुकी। कार में चार बदमाश सवार थे। दो नकाबपोशों ने उसे जबरन गाड़ी में बिठा लिया। इसके बाद आरोपी उसे मोटर मार्केट, रामगढ़ रोड, पंचकूला सेक्टर-2, की तरफ से उसे माजरी चौक की ओर ले जाने लगे। दोपहर के करीब 12 बजे माजरी चौक के पहले स्कार्पियो के ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी। पीछे बैठे दोनों बदमाश नीचे उतर गए। मौका पाकर वह भी कार से उतरकर भाग निकला। आरोपी भी उसके पीछे दौड़े लेकिन वह पास ही एक अस्पताल में घुस गया। वहां उसने पीसीआर खड़ी देख पुलिस को पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित कर बच्चा उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किया सीन रिक्रिएट
वारदात के बाद आईटी पार्क  थाना पुलिस ने बच्चे के बयान दर्ज किए। इसके बाद पुलिस ने रात करीब 9 बजे सीन रिक्रिएट कर मामले की पूरी जानकारी ली। वहीं पुलिस ने आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला, लेकिन आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। पीड़ित के पिता ने बताया कि वारदात के बाद बेटा काफी सहम गया है। अगर आरोपी उसके सामने आ जाएंगं तो वह उन्हें पहचान लेगा।

छात्र के पिता को मिली थी धमकी
राजवीर ने बताया कि उसकी ग्रेन मार्केट में दुकान है। करीब तीन दिन पहले जोरदार बारिश हो रही थी। इस दौरान बारिश से बचने के लिए उनकी दुकान में एक आंटी अंकल खड़े हो गए। उसने उन्हें चाय के लिए पूछा तो पास में खड़े एक व्यक्ति ने बहस शुरू कर दी। उस व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ित के पिता ने शक जताया कि उसी व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया है।


मामला संज्ञान में आने के बाद केस को वेरिफाई किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है, जांच जारी है।
- राजीव कुमार, एसएचओ, आईटी पार्क थाना, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed