{"_id":"59181aa54f1c1bf1508b45a9","slug":"10-years-old-raped-by-step-father-and-got-pregnant-now-refered-to-pgi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई 10 साल की बच्ची की हालत बिगड़ी, PGI रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई 10 साल की बच्ची की हालत बिगड़ी, PGI रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Sun, 14 May 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ दुराचार किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के बाद 10 साल की बच्ची गर्भवती हो गई थी। अब उसकी हालत काफी बिगड़ गई है कि उसे अब पीजीआई में दाखिल करवाया गया है। यहां डाक्टरों के पैनल ने पीड़िता के स्वास्थ्य की जांच की। अब सोमवार को बोर्ड रिपोर्ट देगा।
इसके बाद पुलिस गर्भपात कराने या न करवाने का फैसला लेगी। उधर, शनिवार को जिला बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी नीलम आहूजा और उमा नेहरा पीजीआई पहुंची और किशोरी की मां से बातचीत की।
पदाधिकारियों ने किशोरी से उसके साथ हुए पूरे हादसे की जानकारी ली। बाल कल्याण समिति ने वहां के वार्ड इंचार्ज और स्टाफ को बच्ची का पूरा-पूरा ध्यान और स्पेशल चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया।

सौतेले पिता ने किया बच्ची से रेप
रेप
- फोटो : demo pics
बाल कल्याण समिति की सदस्य नीलम ने बताया कि बच्ची के साथ दुराचार करने वाले आरोपी सौतेले पिता को सख्त सजा होनी चाहिए। बच्ची अभी मानसिक रूप से दबाव में है और पूरी बात बताने के लिए तैयार नहीं है। जल्द से जल्द इस बच्ची की एक्सपर्ट काउंसलर से काउसिंलिंग करवाई जाएगी ताकि बच्ची वह इस मानसिक स्थिति से बाहर आ सके।
बाल कल्याण समिति की सदस्या उमा नेहरा ने बताया कि पीड़ित बच्ची समेत उसके भाई-बहन को जल्द जिला बाल संरक्षण इकाई की स्पांसरशिप योजना के तहत कवर किया जाएगा। ताकि बच्ची और उसके परिवार को बच्चों के लालन-पालन के लिए आर्थिक मदद मिल सके।