फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 Years old girl beaten by Tantrik and mother in bernala of punjab

भूत है बताकर तांत्रिक ने 10 साल की बच्ची को मारे लात-घूंसे और थप्पड़, मां ने भी पीटा

Mon, 23 Jul 2018 04:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला(पंजाब) Updated Mon, 23 Jul 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
10 Years old girl beaten by Tantrik and mother in bernala of punjab
child rape
एक अखौती तांत्रिक ने एक दस साल की बच्ची में भूत बताकर उसे जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ मारे। मां ने भी मासूम को पीटा और इस वजह से बच्ची बेहोश हो गई। तांत्रिक बच्ची को तब तक मारता रहा, जब तक उसे अधमरा नहीं कर दिया। हुआ यूं कि लड़की को दौरे पड़ते थे, उसके अंधविश्वासी परिजनों को शक हुआ कि लड़की में भूत का प्रकोप है। घटना पंजाब के बरनाला की है। गांव किला हकीमां की 10 साल की हुसनप्रीत को दौरे पड़ते थे।
विज्ञापन


बच्ची की मां हरबंस कौर उसे गांव छापा में बुद्धू बाबा नाम के तांत्रिक के पास ले गई। तांत्रिक ने भी अपनी कमाई करने के लिए कहा कि बच्ची के अंदर भूत आता है और कहा कि इसी कारण उसकी तबीयत ठीक नहीं रहती और उसे दौरे पड़ते हैं। तांत्रिक ने बच्ची से भूत निकालने के लिए पहले अपना सिर हिलाकर ड्रामा करना शुरू कर दिया और फिर लड़की को बालों से पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। तांत्रिक से मिलकर मां ने भी बेटी की पिटाई की। जिस कारण नाबालिग लड़की की तबीयत और भी बिगड़ गई।
विज्ञापन


जिसके चलते उसके परिजन 17 जुलाई लड़की को सिविल अस्पताल बरनाला ले गए। जहां उन्होंने डाक्टरों की सारी बात बताई, लेकिन लड़की की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया। पिता जगसीर सिंह ने पुलिस को बताया कि डॉक्टरों के इलाज से ठीक न होने पर वे बेटी को तांत्रिक बाबा बुद्धू निवासी छापा के पास ले गए थे। तांत्रिक व पत्नी ने भूत भगाने के लिए बच्ची को थप्पड़ व घूंसे मारे थे और भी कई तरह की यातनाएं दीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पिटाई से दिमागी हालत हुई खराब
सहायक थानेदार प्रदीप सिंह का कहना है कि बच्ची की हालत ठीक नहीं है। वह बयान देने की हालत में नहीं है। गांव की पंचायत ने पुलिस को बयान दिया है कि यह कोई बड़ा मामला नहीं है। फिलहाल पुलिस इसे मारपीट का मामला मानकर जांच कर रही है। तांत्रिक बुद्धू बाबा को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिविल अस्पताल बरनाला के डॉ. राजिंदर का कहना है कि बच्ची की पीठ पर काफी जख्म हैं, जिन्हें देखने पर उन्होंने बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि बाबा व उसकी मां ने पीटा है। अब हुसनप्रीत को दौरा पड़ने के कारण उसकी दिमागी हालत खराब हो गई थी, जिस कारण उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed