फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 thousand bribe head constable arrested, arrested by CBI

10 हजार रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल रंगेहाथ गिरफ्तार, CBI ने ऐसे पकड़ा

Wed, 24 May 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 May 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
10 thousand bribe head constable arrested, arrested by CBI
10 हजार रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल रंगेहाथ गिरफ्तार
सीबीआई ने मंगलवार को यूटी पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को एक महिला से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कांस्टेबल राम कुमार सारंगपुर थाने में तैनात है। हेड कांस्टेबल पर सत्या नामक एक महिला से एक केस को रफा-दफा करने की एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। पहली किस्त के तौर पर 10 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी। 
विज्ञापन


सारंगपुर निवासी सत्या ने कुछ दिन पहले इसकी शिकायत सीबीआई के एंटी करप्शन ब्रांच को दी थी। शिकायत में महिला ने कहा था कि सारंगपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल इसी साल मार्च में दर्ज हुए लड़ाई- झगड़े के केस को रफा-दफा करने की एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। पड़ताल के बाद जांच एजेंसी ने महिला की शिकायत को सही पाया। इसके बाद सीबीआई ने एडिशनल एसपी एनएस राठौड़ की देखरेख में टीम गठित कर जाल बिछाया। इस दौरान हेड कांस्टेबल ने शिकायतकर्ता से पैसे की मांग की तो महिला ने पहली किस्त 10 हजार रुपये लेने के लिए उसे घर पर ही बुला लिया।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को आरोपी हेड कांस्टेबल राम कुमार शिकायतकर्ता के घर पर रिश्वत की रकम लेने पहुंचा। यहां जैसे ही आरोपी हेड कांस्टेबल ने रिश्वत के तौर पर 10 हजार रुपये लिए कि वहां मौजूद सीबीआई टीम ने रंगेहाथ धर दबोचा। इसके बाद सीबीआई ने संबंधित थाने और उसके परिवार को इसकी सूचना दी। वहीं आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को पकड़ कर गुप्त स्थान पर ले गई। सीबीआई आरोपी को बुधवार को जिला अदालत में पेश करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed