{"_id":"587d1ffd4f1c1b233aefed6c","slug":"1-lakh-and-twenty-five-thousand-currency-caught-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल नाके पर सवा लाख की नगदी पकड़ी, सारे नोट 2000 के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्पेशल नाके पर सवा लाख की नगदी पकड़ी, सारे नोट 2000 के
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 17 Jan 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
2000 rupees
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन आयोग की स्पेशल फ्लाइंग स्कवॉयड की टीम ने फेज-1 में स्पेशल नाके पर सोमवार सुबह एक इनोवा कार से 1.26 लाख बरामद किए। इस दौरान बरामद किए गए सारे नोट 2000 के थे। मौके पर इनकम टैक्स विभाग की टीम को बुलाया गया। नगदी के मालिक ने सारे दस्तावेज पेश कर दिए, इसके बाद उन्हें जाने दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, जिला निर्वाचन कार्यालय की स्पेशल टीम ने सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच फेज-1 स्थित गायत्री शक्ति पीठ के पास स्पेशल नाका लगाया था। जैसे ही वहां पर चंडीगढ़ की ओर से एक इनोवा आई तो विभाग की टीम ने कार को रुकवा लिया। इसके बाद जब कार की चेकिंग की गई तो उसमें से 1.26 लाख रुपये की नगदी मिली। कार वाले ने खुद को कपड़े का बिजनेसमैन बताया। इसके बाद इनकम टैक्स की टीम को बुलाया गया। इस दौरान व्यापारी ने नगदी संबंधी दस्तावेज पेश कर दिए। जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया।
जिक्रयोग है कि इससे पहले स्पेशल फ्लाइंग स्कवॉयड की टीम ने फेज-1 ढोले वाले चौक से 1.70 लाख, बलौंगी से 1.56 लाख और कुराली से एक करोड़ तीन लाख रुपये बरामद किए हैं। जबकि डेराबस्सी व लालड़ू में काफी मात्रा में शराब पकड़ी गई थी।
विज्ञापन
50 हजार से अधिक नगदी नहीं ले जा सकते
निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में चुनावी आचार संहिता लगी हुई है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति 50 हजार से अधिक नगदी लेकर नहीं चल सकता है। कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसे इस संबंध में प्रमाण देने होंगे। वरना उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।