फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   crime, crime Chandigarh, froud with Doctor, froud, dhokhadhari, Admission cheated in chandigarh

एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर लाखों रुपये ठगने वाला गिरफ्तार

Mon, 22 Aug 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 22 Aug 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
crime, crime Chandigarh, froud with Doctor, froud, dhokhadhari, Admission cheated in chandigarh
ठेकेदार और आईपीएच अधिकारियों के अलावा इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों पर भी केस चलाया जा सकता है। - फोटो : डेमो पिक
एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर डॉक्टर परिवार को 19 लाख रुपये की चपत लगाने वाले जालसाज को आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। जबकि मामले में मुख्य आरोपी फरार है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान लुधियाना निवासी एनसी माथुर के रूप में हुई है। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने शुक्रवार को उसे लुधियाना से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि  आरोपी माथुर ने सेक्टर 22 निवासी एक डॉक्टर की बेटी को मेडिकल में दाखिला दिलाने के नाम पर 2015 में 26 लाख रुपये लिए थे। दिल्ली में उसका कोचिंग सेंटर है और वह कंसलटेंट भी है। पहले तो उसने पीड़ित से वादा किया था कि वह पंजाब के बठिंडा में एमबीबीएस में बेटी को दाखिला कराएगा। उसके बाद कानपुर के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने की बात कही।
विज्ञापन


जब परिवार कानपुर में दाखिले के लिए गया तो पता चला कि वहां लड़की का कोई दाखिला नहीं हुआ है। जिसके बाद परिवार ने आरोपी से अपने पैसे मांगे तो सिर्फ सात लाख रुपये लौटाए। बाकी के 19 लाख रुपये लौटाने के लिए टाल मटोल करते रहे। इसके बाद परिजनों ने सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया। मामला अप्रैल में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को जांच के लिए सौंपा था। इसके बाद आरोपी ने कोर्ट में जमानत अर्जी लगा रखी थी। जो कोर्ट से खारिज हो गई थी। वह लंबे समय से पुलिस से बच रहा था। पुलिस को अब भी मामले में उसके एक साथी की तलाश है। पुलिस का दावा है कि  साथी का भी पता लग चुका है और जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसी बीच शनिवार को पुलिस ने माथुर को कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed