फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   skelton found in chandigarh forest case Viscera report pending

#Viscera की रिपोर्ट नहीं आने से अभी तक अनसुलझा है जंगल में कंकाल मिलने का मामला

Tue, 17 Dec 2019 12:50 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 17 Dec 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
skelton found in chandigarh forest case Viscera report pending
Viscera report - फोटो : अमर उजाला
बीते 17 नवंबर को सेक्टर-53 के जंगल में कंकाल मिलने के मामले में अभी तक विसरा रिपोर्ट नहीं आई है। यही वजह है कि केस की गुत्थी अभी तक अनसुलझी है। हालांकि कंकाल मिले एक महीने का वक्त हो गया है। पुलिस आला अधिकारियों का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा कि वह कंकाल सेक्टर 52 निवासी पूजा का है या फिर किसी और का। फिलहाल ऐसे सैकड़ों केस विसरा रिपोर्ट के चक्कर में अनसुलझे पड़े हैं।
विज्ञापन


17 नवंबर को सेक्टर 53 के जंगल में पुलिस को पेड़ से लटका एक कंकाल मिला था। पुलिस छानबीन में कंकाल के पास पूजा नाम की लड़की के 12वीं और 10वीं के सर्टिफिकेट एक बैग में बरामद हुए थे। इसके बाद पुलिस ने फौरन सीएफएसएल टीम को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन


टीम ने जांच के बाद वहां से सैंपल इकट्ठे कर विसरा रिपोर्ट के लिए भेज दिया था, लेकिन अब तक विसरा रिपोर्ट नहीं आने से मामला अनसुलझा है। आला अधिकारियों का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने में दो महीने से भी ज्यादा का वक्त लग जाता है। बिना विसरा रिपोर्ट के साफ नहीं हो सकता है कि वह कंकाल किसका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि छह साल में शहर में संदिग्ध परिस्थितियों में करीब 929 शव बरामद हो चुके हैं। इन केसों में ज्यादातर मामलों में अभी भी मौतों का खुलासा नहीं हो सका है। सेक्टर 36 स्थित फोरेंसिक लैब शहर में सिर्फ एक है। इस लैब में देश के कई राज्यों से विसरा आते हैं। इनमें कुछ ही मामलों में रिपोर्ट समय पर मिलती है बाकी बचे ज्यादातर मामलों में रिपोर्ट आने में बहुत ज्यादा समय लग जाता है।


लड़ाई के बाद घर से लापता हुई थी पूजा
घटना के बाद पुलिस ने सर्टिफिकेट के आधार पर पूजा के घर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ शुरू की थी। पूछताछ में सामने आया था कि वह घर से लड़ाई कर कहीं चली गई है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर इतने दिनों से वह कहां है। वहीं दूसरी ओर पुलिस यह भी कयास लगा रही है कि हो सकता है पूजा का ही कंकाल हो। फिलहाल जब तक विसरा की रिपोर्ट नहीं आती है मामला अनसुलझा ही रहेगा।

अब तक मिले चुके हैं इतने शव
वर्ष अज्ञात शव
2014 160
2015 186
2016 152
2017 185
2018 146
2019 100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed