फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   groom mother bag theft during marriage reception party

चंडीगढ़ः रिसेप्शन पार्टी से दुल्हे की मां का शगुन से भरा बैग चोरी, लाखों का हो गया नुकसान

Tue, 03 Dec 2019 12:36 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 03 Dec 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
groom mother bag theft during marriage reception party
पर्स चोरी हुआ - फोटो : फाइल फोटो
सेक्टर-37 स्थित पार्क में चल रही रिसेप्शन पार्टी से दूल्हे की मां का बैग चोरी हो गया। बैग में 50 हजार की नकदी, एक जोड़ी टॉप्स, पायल और मोबाइल था। वारदात के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस अब शादी में बनाई गई वीडियो की मदद से बैग चोर की पहचान करने में जुटी है। सेक्टर 37 निवासी बबीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे की शादी बीते 28 नवंबर को थी। शादी के अगले दिन उन्होंने सेक्टर 37 स्थित पार्क में रात के समय रिसेप्शन पार्टी रखी थी। रिसेप्शन पर आए लोग उन्हें शगुन के लिफाफे देने में लगे हुए थे।
विज्ञापन


फोटोग्राफी के दौरान उन्हें अपना बैग स्टेज के पास टेबल पर रख दिया। थोड़ी देर बाद जब देखा तो बैग गायब था। काफी तलाश के बाद बैग नहीं मिला तो उन्होंने बैग चोरी होने की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर भी आरोपियों की लोकेशन पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed