{"_id":"5de573a18ebc3e54d3466393","slug":"crime-chandigarh-news-pkl358706355","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः रिसेप्शन पार्टी से दुल्हे की मां का शगुन से भरा बैग चोरी, लाखों का हो गया नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः रिसेप्शन पार्टी से दुल्हे की मां का शगुन से भरा बैग चोरी, लाखों का हो गया नुकसान
Tue, 03 Dec 2019 12:36 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
पर्स चोरी हुआ
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-37 स्थित पार्क में चल रही रिसेप्शन पार्टी से दूल्हे की मां का बैग चोरी हो गया। बैग में 50 हजार की नकदी, एक जोड़ी टॉप्स, पायल और मोबाइल था। वारदात के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस अब शादी में बनाई गई वीडियो की मदद से बैग चोर की पहचान करने में जुटी है। सेक्टर 37 निवासी बबीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे की शादी बीते 28 नवंबर को थी। शादी के अगले दिन उन्होंने सेक्टर 37 स्थित पार्क में रात के समय रिसेप्शन पार्टी रखी थी। रिसेप्शन पर आए लोग उन्हें शगुन के लिफाफे देने में लगे हुए थे।
फोटोग्राफी के दौरान उन्हें अपना बैग स्टेज के पास टेबल पर रख दिया। थोड़ी देर बाद जब देखा तो बैग गायब था। काफी तलाश के बाद बैग नहीं मिला तो उन्होंने बैग चोरी होने की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर भी आरोपियों की लोकेशन पता लगाने में जुट गई है।