{"_id":"5de2d58c8ebc3e550265aa5f","slug":"crime-chandigarh-news-pkl358504352","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट सवार इंजीनियरिंग छात्र ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट सवार इंजीनियरिंग छात्र ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-20/30 लाइट प्वाइंट के पास बुलेट पर जा रहे इंजीनियरिंग के छात्र ने हरियाणा सचिवालय से रिटायर कर्मचारी सुरिंदर सिंह बिष्ट (65) को टक्कर मार दी। 29 निवासी में रहने वाले बुजुर्ग कर्मचारी के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब वह साइकिल से सेक्टर 21 मार्केट में किसी काम से जा रहे थे। पुलिस ने व्यक्ति को जीएमसीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर 19 थाना पुलिस ने बुलेट चालक अमनदीप सिंह (21) के खिलाफ 304ए (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
घटना बीते शुक्रवार की है। मृतक सुरिंदर सिंह सेक्टर 29 में परिवार समेत रहते थे। वह हरियाणा सचिवालय से रिटायर थे। पुलिस जांच में सामने आया कि सुरिंदर सुबह करीब 11 बजे साइकिल से सेक्टर-21 की मार्केट में जा रहे थे। इस दौरान सेक्टर-30 के साइकिल ट्रैक से जैसे नीचे उतरे तो तेजरफ्तार बुलेट की चपेट में आ गए। इससे वह बीच सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। शोर शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सेक्टर 19 थाने के सब इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि सुरिंदर के चार बेटियां है। सेक्टर 19 थाना पुलिस ने बलटाना निवासी प्रत्यक्षदर्शी अनिल नेगी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में अमनदीप सेक्टर-26 स्थित एक कालेज से इंजीनियरिंग का छात्र है। हालांकि, बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।