{"_id":"5707cd6e4f1c1b6565c810c8","slug":"crime-chandigarh-crime-purse-thief-arrested-chandigarh-manimajra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में बुजुर्ग का पर्स चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में बुजुर्ग का पर्स चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसी के शोरूम नंबर 855 पर स्थित यूको बैंक में पैसे जमा कराने आए बुजुर्ग की जेब पर्स निकालकर भागने वाले को पुलिस ने कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान इंदिरा कॉलोनी के लखविंदर सिंह (31) रूप में हुई है।
पुलिस ने लखविंदर के कब्जे पर्स और रुपये भी बरामद कर लिए हैं। घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे की है जब सेक्टर-7 पंचकूला के रहने वाले बुजुर्ग अशोक कुमार (64) बैंक में 20 हजार रुपये जाम कराने आए।
रुपये जमा कराने के लिए अशोक कुमार कैश काउंटर पर खड़े थे। उनके पीछे लखविंदर सिंह भी खड़ा था। लखविंदर ने मौके का फायदा उठाकर उनकी जेब से पर्स निकाला लिया। पर्स में हालांकि 1 हजार रुपये ही थे।
विज्ञापन
जो रुपये अशोक कुमार ने जमा कराने थे, वो उसने हाथ में पकड़े थे। इसके चलते वह रुपये चोरी नहीं कर पाया। एकदम से लखविंदर के लाइन से हटने के बाद अशोक कुमार को शक हुआ तो उन्होंने अपनी जेब देखी तो उसमें पर्स नहीं था।
पर्स चोरी होने के बाद अशोक कुमार ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही पीसीआर पुलिस और मनीमाजरा थाना पुलिस बैंक पहुंची। जांच अधिकारी दयाराम ने बताया मामले की जांच के बाद जब पुलिस पीड़ित बुजुर्ग के साथ आरोपी को ढूंढने लगी तो आरोपी एनएसी मार्केट की पार्किंग में ही मिल गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हवालात में डाल दिया।