{"_id":"68b9f8a834225c29a506c34c","slug":"cricket-returned-after-four-days-but-the-matches-were-cancelled-again-due-to-rain-chandigarh-news-c-16-pkl1091-809944-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चार दिन बाद लौटा क्रिकेट, लेकिन बारिश ने फिर मुकाबले रद्द हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चार दिन बाद लौटा क्रिकेट, लेकिन बारिश ने फिर मुकाबले रद्द हुए
विज्ञापन
चंडीगढ़। लगातार चार दिन तक बारिश से प्रभावित रहे चंडीगढ़ प्रीमियर लीग गुरुवार को दोबारा शुरू तो हुआ लेकिन दोनों मैच एक बार फिर से रद्द करने पड़े। बारिश ने एक बार फिर से खलल डाल दिया और सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले दोनों मुकाबले रद्द करने पड़े।
दिन का पहला मैच चंडीगढ़ किंग्स और डॉ. मोरपेन डैजलर्स के बीच हुआ, लेकिन वह भी पूरा नहीं हो सका। आउटफील्ड गीला होने की वजह से निर्धारित 16-16 ओवर का यह मुकाबला पहले पारी के बाद ही बारिश के कारण रोकना पड़ा और आखिरकार रद्द करना पड़ा।
टॉस जीतकर डैजलर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शुरुआती झटकों से जूझ रही चंडीगढ़ किंग्स 41 रन पर 3 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। लेकिन संयम सैनी और कुनाल महाजन ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को संभाला। सैनी ने 35 गेंदों पर 66 रन ठोके, जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल रहे। महाजन ने 32 गेंदों पर 55 रन (3 चौके, 4 छक्के) बनाए। अंत में रमन बिश्नोई ने सिर्फ 5 गेंदों पर नाबाद 15 रन की आतिशी पारी खेलकर टीम को चार विकेट पर 181 रन तक पहुंचाया।
विज्ञापन
डैजलर्स की ओर से चिरागवीर धींडसा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। हालांकि, बारिश के चलते दूसरी पारी खेली ही नहीं जा सकी और मैच रद्द करना पड़ा।
दूसरा मुकाबला भी धरा रह गया
दिन का दूसरा मुकाबला पंचकूला बैशर्स और तलनोआ टाइगर्स के बीच होना था। मगर, बारिश थमने का नाम नहीं ले रही थी और यह मैच भी बिना टॉस हुए ही रद्द कर दिया गया। लीग में शुक्रवार को पहले मैच में पंचकूला बैशर्स का सामना अल्ट्रूइस्टियंस से होगा। इसके बाद कैपिटल स्ट्राइकर्स और तलनोआ टाइगर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। बारिश की वजह से पहले ही चार दिन का खेल धुल चुका था और गुरुवार को भी दोनों मुकाबले रद्द होने से खिलाड़ियों और दर्शकों की उम्मीदें अधूरी रह गईं।