फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cricket Nursery won by Meet's batting

मीत की बल्लेबाजी से क्रिकेट नर्सरी को मिली जीत

Sun, 14 Feb 2021 08:11 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
Cricket Nursery won by Meet's batting
अंडर -13 क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ़ द मैच बने मीत - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रिकेट नर्सरी सेक्टर-44 की टीम ने सनराइज जीरकपुर की टीम को 139 रनों से हरा दिया। मुकाबला रविवार को सेक्टर-44 क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए क्रिकेट नर्सरी के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट पर 304 का स्कोर बनाया।
विज्ञापन

टीम की ओर से मीत ने 12 चौकों की मदद से 72 रन बनाए। आदित्य ने 8 चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन, हरनूर सिंह ने 8 चौकों की मदद से 55 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सनराइज जीरकपुर से तन्मय ने 7 ओवर में 57 रन देकर 3 विकेट चटकाए। अन्य गेंदबाज संचित ने 1, तनिष्क ने 1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइज जीरकपुर की पूरी टीम 26.5 ओवर में 165 रन के स्कोर पर आउट हो गई। टीम से तन्मय ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। बल्लेबाज रजत ने 34 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में क्रिकेट नर्सरी-44 से भविष्य शर्मा ने 3 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट, हरनूर सिंह ने 3 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, हरमन ने 2 ओवर में 6 रन देकर 1 विकेट चटकाए। मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मीत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed