फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cricket, india vs sri lanka 2nd ODI at pca stadium mohali

IndvsSL: मोहाली में नहीं होगी बारिश, मैच देखना है तो इन दो रास्तों से जाएं

Wed, 13 Dec 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Updated Wed, 13 Dec 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
cricket, india vs sri lanka 2nd ODI at pca stadium mohali
भारत और श्रीलंका के बीच मैच
आज मोहाली में भारत और श्रीलंका के बीच मैच है। टेंशन न लें, बारिश नहीं होगी और अगर आप भी मैच देखना चाहते हैं तो इन दो रास्तों से होकर जाएं। जाम से बचेंगे। बुधवार को होने वाले क्रिकेट मैच ने ठंडे मौसम में गर्माहट घोल दी है। बुधवार को हजारों क्रिकेट प्रेमी मैदान पर टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


सारे टिकट बिक जाने के कारण 27 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की क्षमता वाला यह स्टेडियम खचाखच भरा रहेगा। लेकिन क्रिकेट प्रेमी बिगड़े मौसम से सहमे हुए हैं, हालांकि मौसम विभाग का दावा है कि मौसम से मैच में कोई बाधा नहीं आएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को अचानक बिगड़े मौसम ने क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। क्रिकेट प्रेमी टेंशन में हैं कि कहीं बारिश के कारण मैच का मजा किरकिरा न हो जाए। बुधवार सुबह भी काफी धुंध छाई रही। सूरज पूरे दिन नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट प्रेमियों ने मौसम विभाग में फोन करके मौसम की जानकारी ली। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि बुधवार को हल्के बादल छाए रहेंगे मगर बारिश के आसार कम हैं। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ रहा है। बुधवार को करीब एक हजार मीटर की विजिबिलिटी होगी। इससे मैच में बाधा नहीं आएगी।

मैच देखने जाना हो तो इस रास्ते से जाएं

cricket, india vs sri lanka 2nd ODI at pca stadium mohali
India vs Sri Lanka, 2nd ODI, Mohali
पहला रास्ता
यदि आप मैच देखना चाहते हैं तो सेक्टर 45 लाइट प्वाइंट से बुड़ैल जेल की ओर जाने वाले रास्ते से एजूकेशन बोर्ड के पिछली तरफ पहुंचेंगे। यहां से आसानी से स्टेडियम पहुंच सकते हैं।

दूसरा रास्ता
ट्रिब्यून चौक से जाने वाले लोगों के लिए एयरपोर्ट रोड से होते हुए फेस 11 न्यू सब्जी मंडी से होते हुए सीधे स्टेडियम की ओर जा सकते हैं।

जाम से बचें
चंडीगढ़ से वाया मोहाली होकर जाने वाले लोगों को एयरपोर्ट रोड से सफर करना मुनासिब रहेगा। सेक्टर 50 से पीसीए स्टेडियम जाने वाली सड़क पूरी तरह से बंद रहेगी। इस पर कोई गाड़ी नहीं चलेगी। यहां सिक्योरिटी तैनात कर दी गई है। मोहाली के अंदर से गुजरने वाला ट्रैफिक कुंभड़ा नाइपर रोड से होकर चलेगा।

दो घंटे पहले पहुंचें स्टेडियम

cricket, india vs sri lanka 2nd ODI at pca stadium mohali
India vs Sri Lanka, 2nd ODI, Mohali
मोहाली स्टेडियम में मैच 11:30 बजे शुरू होना है। ऐसे में मैच देखने वालों को दो घंटे पहले पहुंचना होगा। आठ बजे से एंट्री शुरू हो जाएगी। परेशानी से बचने के लिए अपने साथ कोई भी नुकीली या ज्वलनशील वस्तु लेकर न जाएं।

पार्किंग की व्यवस्था
गाड़ी पार्क करने के लिए मुख्य बाजार की पार्किंग के अलावा आसपास की अन्य सभी पार्किंग इस्तेमाल की जा सकती हैं। फेस नौ की मार्केट के सामने वाले ग्राउंड में भी गाड़ी पार्क की जा सकती है।

बा‌रिश हुई तो मजा किरकिरा
भारत और श्रीलंका की टीमाें के बीच 3 वनडे मैचाें की सीरीज खेली जा रही है। धर्मशाला में पहला वनडे भारत हार चुका है। दूसरा मैच मोहाली में होना है। अगर यहां पर बारिश या खराब मौसम के कारण मैच नहीं हुआ तो भारत पर सीरीज के हारने का खतरा मंडरा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed