{"_id":"5761a7c34f1c1b471e11ba29","slug":"cricket-championship-start-srilanka-won-his-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट चैंपियनशिप: श्रीलंका के कंदूकारा क्रिकेट क्लब ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट चैंपियनशिप: श्रीलंका के कंदूकारा क्रिकेट क्लब ने जीता मैच
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट खिलाड़ियों से मिलते राज्यपाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट काउंसिल आफ इंडिया की ओर से बुधवार से क्रिकेट चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। टूर्नामेंट के पहले दिन केमैच में श्रीलंका केकंदूकारा क्रिकेट क्लब ने क्रिकेट काउंसिल आफ इंडिया की टीम को 55 रनाें से हरा दिया।
विज्ञापन
सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम में पहले दिन इसका उद्धाटन चंडीगढ़ के प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने किया। इसके बाद श्रीलंका के कंदूकारा क्लब ने सीसीआई के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरेेकंदूकारा क्रिकेट क्लब ने 15 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन बनाए।
विज्ञापन
सलामी बल्लेबाज मलिन्ता ने तेजी से खेलते हुए 23 गेंदों पर पांच चौक और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज निशान ने 17 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाए। गेंदबाजी में अभिनव ने चार ओवर में 30 रन देकर पांच विकेट चटकाए।
विज्ञापन
इसके जवाब में क्रिकेट काउंसिल आफ इंडिया की पूरी टीम 15 ओवर में 90 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में कंदूकारा क्रिकेट क्लब से निशान ने दो और सुदेश ने तीन विकेट चटकाए।