फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   creepy road accident near moga

दर्दनाक हादसा, एनआरआई समेत 4 की मौत

Sat, 27 Dec 2014 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Sat, 27 Dec 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
creepy road accident near moga

मोगा-कोटकपूरा रोड पर गांव सिंघावाला में शुक्रवार देर रात घने कोहरे के कारण दर्दनाक हादसे में एनआरआई समेत चार युवकों की मौत हो गई। चारों स्विफ्ट कार में सवार थे।

विज्ञापन


तीन युवक एक ही गांव घोलिया कलां के रहने वाले थे। धुंध में दिखाई न देने के कारण स्विफ्ट कार उनके आगे जा रहे रेत से भरे ट्राले में जा घुसी। करीब आधा किलोमीटर तक ट्राला कार को घसीटते हुए ले गया। हादसे के बाद चालक ट्राला छोड़कर फरार हो गया। थाना सिटी साउथ में पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


चश्मदीदों ने बताया कि रात 10.30 बजे के गांव घोलिया कलां के निवासी और एनआरआई युवक हुस्नदीप सिंह अपने गांव के दोस्तों स्वर्ण सिंह, लवप्रीत सिंह के अलावा सुखप्रीत सिंह निवासी गांव नाहल खोटे के साथ स्विफ्ट कार में बाघापुराना के पास गिल ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चलने से पहले ढाबा मालिक को खाना तैयार करने के लिए फोन भी किया था। रास्ते में गांव सिंघावाला के पास वे हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एनआरआई हुस्नदीप सिंह, स्वर्ण सिंह और लवप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और सुखप्रीत सिंह ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। सुखप्रीत सिंह और लवप्रीत सिंह विवाहित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed