{"_id":"5829b8bf4f1c1b7c228fdda9","slug":"created-a-sensation-for-notes-salary-vacant-because-the-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटों के लिए मचा हाहाकार, पगार के चलते खाली हुए एटीएम!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटों के लिए मचा हाहाकार, पगार के चलते खाली हुए एटीएम!
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 14 Nov 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक बंद होने से सोमवार को लोगों में नोटों के लिए हाहाकार मची रही। दिन निकलते ही एटीएम बूथों पर लंबी कतारें लग गईं। वहीं दोपहर 12 बजे तक एटीएम में नोट खत्म हो गे और शटर गिरा दिये गए।
विज्ञापन
वहीं बैंक बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंकों में 10 से 15 तारीख तक पगार के दिन होते हैं और बड़े कारखानेदार व उद्यमी बैंकों से लाखों रुपये निकालकर श्रमिकों में बांटते हैं।
विज्ञापन
500 और 1000 के पुराने नोट बंद होने से अधिकतर कारखानेदार व उद्यमी श्रमिकों को पैसा नहीं दे सके। फोकल प्वाइंट, इंडस्ट्रियल इस्टेट इलाके में तो एटीएम बूथ खोले ही नहीं गए।
विज्ञापन
इक्का दुक्का खुले तो वह एक दो घंटे बाद ही बंद हो गए। एटीएम बंद होने से लोगों को सब्जी व खानपान की वस्तुएं व राशन खरीदने को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।