फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crafts fair concludes, Flamenso dance team from Spain won the hearts of the audience

शिल्प मेले का समापन, स्पेन से आए फ्लेमेंसो नृत्य दल ने जीता दर्शकों का दिल

Mon, 17 Oct 2022 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Crafts fair concludes, Flamenso dance team from Spain won the hearts of the audience
मनीमाजरा। एनजेडसीसी पटियाला और चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा कलाग्राम में आयोजित दस दिवसीय शिल्प मेले का रविवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन स्पेन से आए फ्लेमेंसो नृत्य दल के कलाकारों ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। मेले के अंतिम दिन काफी भीड़ देखने को मिली। साथ की बहुरूपिए ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

इस मेले में विभिन्न राज्यों के लोक कलाकारों ने अपनी कला का बेजोड़ प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। मेले में एक गांव को दर्शाता सुंदर चित्रण जिसमें चक्की, चरखा, मधानी, सूत, पीतल के बर्तन हमें लुप्त हो रही संस्कृति की याद दिलाया वहीं, हथकरघा, बुनाई, कढ़ाई सिलाई, कार्पेट, चीनी मिट्टी के बर्तन आदि ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। लोगों ने इनकी जमकर खरीदारी भी की। इस दौरान यहां देश की संस्कृति के कई रंग देखने को मिले।
विज्ञापन

रविवार शाम स्पेन से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। मेले में सांस्कृतिक मंत्रालय से संयुक्त सचिव अमृता प्रसाद सारबाई ने सभी का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने आयोजकों को उनकी मेहनत और लगन और मेले की सफलता के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed